2023 में जातीय हिंसा में घायल मणिपुर के विधायक की हालत बिगड़ी, दिल्ली एयरलिफ्ट, मणिपुर CM ने की मुलाकात
मणिपुर में 2023 की जातीय हिंसा में घायल भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे की हालत बिगड़ गई है। दो साल दिल्ली में इलाज के बाद घर लौटे वाल्टे को सांस लेने म ...और पढ़ें

मणिपुर CM ने भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे से की मुलाकात (फोटो-X/@YKhemchandSingh)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मणिपुर में 2023 में जातीय हिंसा के दौरान हमले में घायल हुए भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे की हालत बिगड़ गई है। अधिकारियों ने बताया कि वाल्टे को रविवार को इंफाल से दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया।
मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह ने इंफाल के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जाकर वाल्टे से मिले और उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना दीं। चार मई, 2023 को इंफाल में भीड़ ने वाल्टे पर हमला किया था।
दो साल तक दिल्ली में इलाज कराने के बाद वह अपने पैतृक घर लामका में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। हालांकि, शनिवार शाम उन्हें सांस लेने में कठिनाई हुई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें पल्मोनरी एडिमा (फेफड़े में पानी भरना) हो गया है। विधायक को चूड़चंदपुर से एंबुलेंस में लाया गया और चिकित्सा उपचार के लिए चार्टर्ड एंबुलेंस उड़ान से दिल्ली ले जाया गया।
मणिपुर CM ने वाल्टे से की मुलाकात
मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उन्हें विदाई देते हुए विधायक वाल्टे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं दीं।
तीन मई, 2023 से मणिपुर में इंफाल घाटी के मैतेयी और कुकियों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए और हजारों बेघर हो गए हैं।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- युमनाम खेमचंद सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मणिपुर में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की शुरुआत
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।