Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोलकाता में फिर दरिंदगी... जेल में बंद पति को छुड़वाने का झांसा देकर सैन्यकर्मी ने लूटी आबरू

    Updated: Thu, 24 Jul 2025 07:51 PM (IST)

    कोलकाता में एक सैन्यकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने एक विवाहित महिला से उसके जेल में बंद पति को जमानत दिलाने का झूठा वादा करके कई बार दुष्कर्म किया और पैसे भी लिए। महिला ने पार्क स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद वाटगंज इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

    Hero Image
    आरोपी सैन्यकर्मी वर्तमान में असम में कार्यरत है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। जेल में बंद पति को जमानत दिलाने का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोप में कोलकाता के वाटगंज इलाके से पुलिस ने एक सैन्यकर्मी को गिरफ्तार किया है। महिला ने कुछ दिन पहले कोलकाता के पार्क स्ट्रीट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसमें महिला ने आरोप लगाया कि जेल में बंद उसके पति को छुड़वाने के नाम पर सैन्यकर्मी ने उसके साथ अनेक बार दुष्कर्म किया। साथ ही पैसे भी ऐंठ लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी सैन्यकर्मी को गिरफ्तार कर लिया।

    मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित सैन्यकर्मी वर्तमान में असम में कार्यरत है। अपनी शिकायत में महिला ने कहा है कि उसका पति इस समय एक मामले में आरोपी के तौर पर जेल में है। उसका आरोप है कि पति को जमानत दिलाने के नाम पर आरोपी कई बार उसे अलग-अलग जगहों पर भी ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में नौकरी का झांसा देकर महिला से होटल में दुष्कर्म, नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दिया घटना को अंजाम

    comedy show banner
    comedy show banner