Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र में मराठी पर फिर 'बवाल', MNS कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर दुकानदार को पीटा

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 03:37 PM (IST)

    ठाणे में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने एक दुकानदार पर हमला किया। MNS कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दुकानदार ने मराठी बोलने वालों और राज ठाकरे के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहे थे। कार्यकर्ताओं ने दुकानदार की पिटाई की और माफी मंगवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। MNS कार्यकर्ताओं द्वारा गुंडागर्दी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

    Hero Image
    MNS कार्यकर्ताओं ने दुकानदार को पीटा। फाइल फोटो

    पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर दुकानदार पर हमला बोल दिया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के लोगों का आरोप है कि दुकानदार ने मराठी बोलने वाले लोगों और राज ठाकरे के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, इसलिए उन्होंने दुकानदार को जमकर पीटा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MNS कार्यकर्ताओं की सरेआम गुंडागर्दी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह घटना शुक्रवार को ठाणे के दुर्गामाता मंदिर चौक के पास देखने को मिली।

    यह भी पढ़ें- 'हमने पाकिस्तान के छह जेट मार गिराए', ऑपरेशन सिंदूर पर IAF चीफ बोले- S400 गेमचेंजर साबित हुआ

    कहां हुआ घटना?

    कल्याण ईस्ट में दुर्गामाता मंदिर चौक के पास एक शख्स साउथ इंडियन खाने का होटल चलाता है। MNS के कार्यकर्ताओं द्वारा उसे मारने का वीडियो सामने आया है। इस घटना का मुख्य आरोपी MNS कार्यकर्ता कुश राजपूत है।

    क्या है पूरा मामला?

    MNS कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शख्स ने राज ठाकरे और मराठी भाषी लोगों के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया। इसलिए उन्होंने मिलकर न सिर्फ उसकी पिटाई की बल्कि उससे माफी भी मंगवाई और भविष्य में फिर कभी ऐसा न बोलने का वादा लिया।

    पुलिस ने दर्ज किया मामला

    मीर भयंदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है, "हमने इस घटना का वीडियो देखा है। मामले पर कार्रवाई की जा रही है। हमने इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है।"

    पहले भी हुई गुंडागर्दी

    हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब MNS के कार्यकर्ताओं को सरेआम गुंडागर्दी करते हुए देखा गया है। इससे पहले भी MNS के कुछ कार्यकर्ताओं ने मराठी न बोलने पर एक दुकानदार पर थप्पड़ों की बरसात कर दी थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

    यह भी पढ़ें- राखियों से भरी कलाई, बच्चों संग मस्ती... तस्वीरों में देखें पीएम मोदी ने कैसे मनाया रक्षाबंधन का पर्व