Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 कलेक्टर सहित 14 IAS अधिकारियों का तबादला

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 11:52 PM (IST)

    मध्य प्रदेश सरकार ने 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जनसंपर्क आयुक्त डा. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े अब इंदौर के कमिश्नर होंगे जबकि इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह उज्जैन के कमिश्नर बनाए गए हैं। शिवम वर्मा इंदौर के नए कलेक्टर होंगे। जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

    Hero Image
    मध्य प्रदेश: 5 कलेक्टर सहित 14 IAS अधिकारियों का तबादला

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद सोमवार देर रात सरकार ने 14 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। संभावनाओं के अनुरूप ही जनसंपर्क आयुक्त डा.सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को इंदौर कमिश्नर बनाया गया है। यहां के कलेक्टर आशीष सिंह अब उज्जैन के कमिश्नर होंगे। उनके स्थान पर इंदौर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा को कलेक्टर बनाकर विश्वास जताया गया है। जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना अब जनसंपर्क आयुक्त होंगे। माध्यम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के कार्यकाल में सेवावृद्धि के पहले से कमिश्नर और कलेक्टरों के तबादलों को लेकर तैयारी चल रही थी लेकिन इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया था। साेमवार को इस पर चर्चा हुई, जिसके बाद सूची को अंतिम रूप दे दिया गया।

    इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार

    सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को देखते हुए मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार देकर संकेत दे दिए थे कि उनकी आगामी भूमिका कमिश्नर के रूप में होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह आयुक्त पदस्थ किया है। वहीं, सियासी और आर्थिक गतिविधियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण इंदौर संभाग का दायित्व सचिव एवं आयुक्त जनसंपर्क सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को दिया है। वहीं, अब तक इंदौर के संभागायुक्त रहे दीपक सिंह को मध्य प्रदेख राज्य निर्वाचन आयोग को सचिव बनाया है।

    उधर, जबलपुर जिले में कई नवाचार करने वाले कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना पर मुख्यमंत्री ने भरोसा जताते हुए जनसंपर्क का दायित्व सौंपा है। उनके स्थान पर आगर मालवा के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को जबलपुर भेजा गया है।

    अभिषेक सिंह होंगे सचिव गृह

    उधर, राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अभिषेक सिंह को गृह विभाग को सचिव बनाया गया है। कटनी कलेक्टर दिलीप कुमार यादव अब इंदौर नगर निगम आयुक्त के साथ अपर प्रबंध संचालक मेट्रो रेल होंगे।

    बड़वानी कलेक्टर गुंचा सनोबर को उप सचिव तो मुख्य सचिव कार्यालय में पदस्थ उप सचिव आशीष पाठक को कटनी, उज्जैन जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयति सिंह को कलेक्टर बड़वानी, जबलपुर नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव को कलेक्टर आगर मालवा, अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास डा.परिक्षित संजयराव झाड़े को मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण और मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण रामप्रकाश अहिरवार को आयुक्त नगर निगम जबलपुर बनाया है।

    यह भी पढ़ें- MP में भाजपा नेता की गला रेतकर हत्या, घर की दूसरी मंजिल पर पड़ी थी खून से लथपथ लाश; पुलिस जांच में जुटी