Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'मुंबई जाना है तो मराठी बोलना पड़ेगा', जमीन के बाद आसमान में मराठी भाषा को लेकर बवाल

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 10:43 AM (IST)

    महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में, कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक महिला ने एक यात्री को मराठी में बात करने के लिए मजबूर किया। यात्री ने बताया कि जब उसने कहा कि उसे मराठी नहीं आती, तो महिला भड़क गई और उसने उसे धमकाया। 

    Hero Image

     एयर इंडिया की फ्लाइट में मराठी को लेकर बवाल (स्क्रीनग्रैब)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के स्थानीय लोगों द्वारा हाल के महीनों में राज्य के बाहर से आए लोगों को मराठी में बात करने के लिए मजबूर करने की कई घटनाएं सामने आई। इस दौरान जो लोग मराठी नहीं बोल पा रहे थे,उनको धमकाया गया और उनके साथ मारपीट भी की गई। वहीं, अब चौंकाने वाली घटना कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से सामने आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, घटना 23 अक्टूबर शुक्रवार की है। जब कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI676 में सफर कर रही महिला एक युवक से सिर्फ इसलिए बहस करने लगी, क्योंकि उसने मराठी में बात नहीं की। युवक ने विनम्रता से कहा कि उसे मराठी नहीं आती। इस पर महिला भड़क गई और बोली, “आप मुंबई जा रहे हैं, तो मराठी आनी चाहिए।”

    4 साल से मुबंई रहता है यात्री

    इस घटना की वीडियो पीड़ित यात्री माही खान ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करने वाले पीड़ित यूट्यूबर हैं और वो पिछले 4 सालों से मुंबई रहते हैं। उन्होंने बताया कि वे हमेशा हिंदी या अंग्रेजी में बात करते हैं। हालांकि, कई बार मैंने मराठी सीखने की भी कोशिश की।

    मराठी महिला द्वारा किए गए इस तरह के अभद्रता को लेकर कहा कि अगर आप किसी को अपनी क्षेत्रीय भाषा सीखने के लिए कहते हैं, तो आपको स्वागत भरे लहजे में कहना होगा। तभी लोग आपकी भाषा समझना शुरू करेंगे। अगर आप अपनी भाषा दूसरों पर थोपना शुरू कर देंगे, तो लोग आपकी भाषा को नकारात्मक रूप में लेना शुरू कर देंगे।

    यात्री ने शेयर किया अनुभव

    एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया की उड़ान के दौरान एक महिला ने मराठी में बात करने के मजबूर कर दिया। इस दौरान इससे बाहर निकलने का उनके पास कोई रास्ता नहीं था। मैंने क्रू को फोन किया, लेकिन उन्होंने ज़्यादा कुछ नहीं किया। एयर इंडिया ने अभी तक इस यात्री पर कोई कार्रवाई नहीं की है, हम अनेकता में एकता की बात करते हैं। असल में हमारे यहां एकता क्यों नहीं है?

    कैसे शुरू हुआ विवाद?

    माही खान ने बताया कि सुबह 6.25 बजे की उड़ान थी और वह सुबह 4.30 बजे तक जाग गए थे। विमान में चढ़ने और उड़ान भरने के बाद, उन्होंने कहा कि वह सीट को थोड़ा पीछे करना चाहते हैं। खान ने बताया कि जैसे ही मैंने बटन दबाया और अपनी सीट पीछे की ओर झुकाई, मेरी सीट के पीछे एक महिला की ट्रे पर रखी बोतल फिसलकर गिर गई। वह मुझ पर मराठी में चिल्लाई और मैं समझ नहीं पाया।

    मराठी नहीं बोल सकता?

    मैंने उनकी तरफ देखा और कहा, 'सॉरी मैडम।' उन्होंने फिर मराठी में कुछ कहा जो मुझे समझ नहीं आया। मैंने उनसे पूछा कि क्या वो मुझे हिंदी या अंग्रेजी में बता सकती हैं ताकि मैं जवाब दे सकूं। मुझे समझ नहीं आया कि वो मुझे डांट रही थीं या कुछ कह रही थीं। खान ने बताया कि मामला तब तूल पकड़ लिया जब महिला ने बताया कि वह मुंबई जा रहा है लेकिन मराठी नहीं बोल सकता। महिला खान परचिल्लाई और कहा कि मैं मुंबई जा रही हूं इसलिए मुझे मराठी में बोलना होगा।

    इस दौरान खान ने सहायता के लिए चालक दल को बुलाया, इसके बाद महिला और भड़क गई। उसने कथित तौर पर उन्हें धमकी दी कि मुंबई में उतरने के बाद वह उन्हें "दुर्व्यवहार का मतलब बता देगी"।

    यह भी पढ़ें- ब्रिटिश एयरवेज में मिला कन्नड़ भाषी क्रू मेंबर, बेंगलुरु के यात्री ने जमकर की प्रशंसा