Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मराठी बोलो, नहीं तो बाहर निकलो...', मुंबई की लोकल ट्रेन में महिलाओं की तू-तू मैं-मैं का वीडियो वायरल

    Updated: Sun, 20 Jul 2025 03:00 PM (IST)

    मुंबई की लोकल ट्रेन में मराठी बनाम हिंदी भाषा को लेकर विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में महिलाएं मराठी भाषा पर लड़ती दिख रही हैं। एक महिला दूसरी महिला को मराठी सीखने की सलाह दे रही है और मराठी न बोलने पर मुंबई से बाहर जाने की धमकी दे रही है। सीट को लेकर शुरू हुआ यह विवाद भाषा तक पहुंच गया।

    Hero Image
    मुंबई की लोकल ट्रेन में मराठी भाषा पर लड़ाई का वीडियो वायरल। फोटो- सोशल मीडिया

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी भाषा का मुद्दा अब सियासी गलियारों से निकलकर लोकल ट्रेन तक पहुंच गया है। मुंबई की लोकल ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें लोग भाषा पर बुरी तरह से लड़ते दिखाई दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वीडियो में एक महिला दूसरी महिला को मराठी सीखने की सलाह दे रही है। वहीं, मराठी न बोलने पर महिला को मुंबई से बाहर निकलने की धमकी देते भी देखा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- क्या शिवसेना UBT और भाजपा फिर मिलेंगे? शाइना एनसी ने फडणवीस और आदित्य ठाकरे की मुलाकात की अटकलों पर खोला राज

    सीट पर शुरू हुआ विवाद

    यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में 6-7 महिलाएं मराठी भाषा पर लड़ाई करते दिखाई दे रही हैं। महिलाओं के बीच यह लड़ाई ट्रेन की सीट को लेकर शुरू हुई। मुंबई की लोकल ट्रेन में सीट को लेकर मारामारी काफी आम है। हालांकि, ताज्जुब तब हुआ जब यह लड़ाई मराठी बनाम हिंदी भाषा के विवाद तक पहुंच गई।

    महिला ने दे डाली धमकी

    मुंबई की इस ट्रेन में एक महिला को दूसरी महिला पर चिल्लाते देखा जा सकता है। मराठी न बोलने के कारण महिला लगातार उसपर चिल्ला रही है। महिला कहती है, "अगर तुमको मुंबई में रहना है तो मराठी बोलना होगा। वरना यहां से तुरंत निकल जाओ।" इसके बाद एक अन्य महिला भी इस बहस का हिस्सा बन जाती है।

    MNS ने छेड़ी है मुहिम

    ट्रेन का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन भी हरकत में आ गया है। आरपीएफ और जीआरपीएफ मामले की जांच कर रहे हैं। बता दें कि राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने राज्य में मराठी भाषा को लेकर महिम छेड़ रखी है। MNS के कार्यकर्ता अक्सर गैर-मराठी लोगों पर हमला बोल देते हैं।

    यह भी पढ़ें- Earthquake in Russia: भूकंप के लगातार तीन झटकों से थर्राया रूस, दहशत में आए लोगों को जारी हुआ सुनामी का अलर्ट