Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साइबर अपराधियों के खिलाफ मुंबई पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 11 हजार से अधिक नंबर ब्लॉक; पीड़ितों के 300 करोड़ बचाए

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 10:47 PM (IST)

    मुंबई पुलिस ने साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए गए 11 हजार से ज्यादा मोबाइल नंबर ब्लॉक किए हैं। मई 2022 में 1930 हेल्पलाइन शुरू होने के बाद से पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार लोगों की मदद की है और लगभग 300 करोड़ रुपये से अधिक की बचत की है।

    Hero Image
    पुलिस ने 11,063 मोबाइल नंबरों को ब्लॉक किया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने पिछले 19 माह के दौरान साइबर अपराधियों द्वारा उपयोग किए गए 11 हजार से अधिक मोबाइल नंबरों को ब्लॉक कर दिया है। मई 2022 में 1930 हेल्पलाइन की शुरुआत के बाद से मुंबई पुलिस ने साइबर अपराधियों की बड़ी संख्या में ठगी के शिकार हुए लोगों की मदद की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसने पीड़ितों के लगभग 300 करोड़ रुपये से अधिक की बचत की है। मुंबई पुलिस के साइबर विंग को मई 2022 से 13.19 लाख से अधिक फोन काल प्राप्त हुए। पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग-निवेश धोखाधड़ी, डिजिटल गिरफ्तारी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, ऑनलाइन शॉपिंग धोखाधड़ी आदि के 1.31 लाख मामले दर्ज किए।

    इन मामलों में से अधिकांश में धोखेबाजों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लिए गए सिम कार्ड का उपयोग किया। पुलिस ने 11,063 ऐसे मोबाइल नंबरों को ब्लॉक किया है।

    (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- Online Gaming App के नाम पर फर्जीवाड़ा, हर खेलने वाला हारता, गिरफ्तार 10 साइबर ठग ने खोले राज