मुंबई: दही हांडी उत्सव के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 10 हजार वाहनों का चालान, वसूला गया एक करोड़ रुपये का जुर्माना
मुंबई पुलिस ने दही हांडी उत्सव के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 हजार से अधिक वाहनों पर 1 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस उत्सव मेंयुवक-युवतियों की टोलियों ने मानव पिरामिड बनाकर दही हांडी तोड़ी। यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट यात्रा करने गलत लेन में वाहन चलाने और तेज गति से वाहन चलाने जैसे उल्लंघनों के लिए ई-चालान काटे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने दही हांडी उत्सव के दौरान महानगर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 10 हजार से अधिक वाहनों पर एक करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है।
जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित यह उत्सव शनिवार को मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियों की टोलियों ने मानव पिरामिड बनाकर रस्सियों से हवा में लटकी दही हांडी तोड़ी।
नियम उल्लंघन पर लगाया गया जुर्माना
त्योहार के दौरान कई लोग समूह बनाकर दोपहिया और अन्य वाहनों से पहुंचे। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सड़कों पर तैनात रही मुंबई यातायात पुलिस ने उत्सव के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाया।
एक अधिकारी के अनुसार, कुल 1,13,57,250 रुपये जुर्माने के 10,051 ई-चालान काटे गए। यह चालान बिना हेलमेट यात्रा करने, गलत लेन में वाहन चलाने, दोपहिया वाहन पर तीन लोगों को बैठाकर यात्रा करने और तेज गति से वाहन चलाने के लिए काटे गए।
जारी किए जाएंगे ई-चालान
विभिन्न इलाकों में सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर और भी ई-चालान जारी किए जाएंगे।
राजस्थान में नीले ड्रम में मिला युवक का शव, गलाने के लिए डाला गया था नमक; पत्नी घर से गायब
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।