मुंबई पुलिस ने 800 लोगों को दिया 'दीवाली गिफ्ट', चोरी हुए फोन मालिकों को लौटाए
मुंबई पुलिस ने दिवाली के अवसर पर 800 लोगों को अनमोल तोहफा दिया। साइबर पुलिस और स्थानीय पुलिस स्टेशनों के संयुक्त प्रयासों से चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए और उनके मालिकों को लौटाए गए। तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से यह सफलता मिली। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोग बेहद खुश हैं और पुलिस की सराहना कर रहे हैं।

मुंबई पुलिस का दीवाली गिफ्ट। (मुंबई पुलिस इंस्टाग्राम)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने दीवाली पर 800 लोगों को गिफ्ट दिया है। दीवाली के मौके पर मुंबई पुलिस ने बरामद किए गए 800 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटा दिए। जिससे इन लोगों की त्योहार पर खुशिया दोगुनी हो गईं।
यह डीसीपी जोन-6 के तहत खोए और चोरी हुए कीमती सामानों का पता लगाने और उन्हें वापस उसके असली मालिकों तक के उद्देश्य से एक समर्पित अभियान का हिस्सा था, जिसे पुलिस ने "स्पेशल दीवाली रिटर्न गिफ्ट" कहा।
800 लोगों को लौटाए फोन
मुंबई पुलिस ने अधिकारियों द्वारा उनके मालिकों को फोन लौटाने की तस्वीरें भी साझा कीं। सोशल मीडिया पर अधिकारियों की सराहना की गई और यूजर्स ने इसे पुलिस का शानदार कदम कहा।
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में, मुंबई पुलिस ने लिखा, "मुंबईवासियों के जीवन में खुशियां लाते हुए, डीसीपी जोन 6 ने खोए और चोरी हुए सामानों का पता लगाने और उन्हें वापस करने के एक समर्पित अभियान के तहत आज बरामद कीमती सामान उनके असली मालिकों को सौंप दिए।"
View this post on Instagram
"एक विशेष समारोह में जोन 6 के अंतर्गत आने वाले पुलिस थानों द्वारा बरामद किए गए 800 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटा दिए गए।"
सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ
सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस बल की इस पहल की तारीफ करते हुए 'हमारे वीरों को सलाम' और 'यह बहुत ही दिल को छूने वाला है' जैसी टिप्पणियां कीं। एक यूजर, जिसने अपनी पहली सैलरी से खरीदा हुआ फोन खो दिया था, उसने आभार और पुरानी यादें शेयर कीं।
यूज़र ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "कुछ महीने पहले मेरे इलाके में मेरा फोन खो गया था। मैंने इसकी सूचना पुलिस स्टेशन में दी, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया। मैंने इसे अपनी पहली तनख्वाह से खरीदा था। कई महीने हो गए हैं और मैं अभी भी इससे उबर नहीं पाया हूं। वैसे, दीवाली की शुभकामनाएं।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।