Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नासिक में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली के गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत और 14 घायल

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 03:46 PM (IST)

    महाराष्ट्र के नासिक में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के खाई में गिरने से दुखद हादसा हुआ जिसमें दो लोगों की जान चली गई और 14 घायल हो गए। यह दुर्घटना नंदगांव तालुका के जटेगांव के पास हुई जब श्रद्धालु पिनाकेश्वर महादेव मंदिर से लौट रहे थे। ब्रेक फेल होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

    Hero Image
    ट्रैक्टर-ट्रॉली के गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नासिक में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए हैं।

    पुलिस के मुताबिक, हादसा रविवार देर शाम उस समय हुआ जब पीड़ित नंदगांव तालुका के जटेगांव के पास चंदनपुरी शिवर में पिनाकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद छत्रपति संभाजीनगर लौट रहे थे।

    गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिनाकेश्वर महादेव मंदिर से वापस लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली के ब्रेक फेल हो गए थे। जिसके चलते ड्राइवर का ट्रेक्टर से कंट्रोल खो दिया और अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हादसे में 2 महिलाओं की मौत

    पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाली कांताबाई नारायण गायके और कमलाबाई श्यामराव जगदाले नामक दो महिलाओं की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए।

    उन्होंने बताया कि घायलों को पहले बोलथान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में छत्रपति संभाजीनगर के घाटी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ) 

    यह भी पढ़ें- हापुड़ हादसे की CCTV फुटेज आई सामने, देखकर दहल उठेगा दिल; बर्थडे पर लव स्टोरी का दर्दनाक अंत