Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Austra Hind 22: ऑस्ट्रेलिया और भारत का सैन्य अभ्यास सोमवार से होगा शुरू, मजबूत होंगे दोनों देशों के रिश्ते

    By AgencyEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Sun, 27 Nov 2022 05:18 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया और भारत की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास Austra Hind -22 28 नवंबर को राजस्थान में शुरू होगा। यह सैन्य अभ्यास राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में होगा। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के संबंधों को सकारात्मक रूप देना है।

    Hero Image
    भारत आस्ट्रेलिया के बीच सोमवार से शुरू होगा सैन्य अभ्यास। (सांकेतिक तस्वीर)

    नई दिल्ली, एएनआइ। ऑस्ट्रेलिया और भारत की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'Austra Hind -22' 28 नवंबर को राजस्थान में शुरू होगा। यह सैन्य अभ्यास राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में होगा। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के संबंधों को सकारात्मक रूप देना और एक साथ काम करने की क्षमता को बढ़ावा देना है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह 'ऑस्ट्रा हिंद' के तहत पहला अभ्यास है जिसमें दोनों देशों की सेनाओं के सभी हथियारों और सेवाओं की भागीदारी होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान पहुंची आस्ट्रेलियाई आर्मी

    इस अभ्यास के लिए आस्ट्रेलियाई आर्मी की एक टुकड़ी राजस्थान पहुंच चुकी है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 'ऑस्ट्रा हिंद' एक वार्षिक कार्यक्रम होगा जो वैकल्पिक रूप से भारत और ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा। साथ ही कहा गया कि इस अभ्यास में दोनों सेनाएं विकट परिस्थितियों से निपटने के लिए एक दूसरे की रणनीति और तकनीक को साझा करेंगे।

    रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस अभ्यास के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं। इसमें नई जनरेशन के उपकरण और हथियारों को लेकर भी अभ्यास किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने आगे कहा कि संयुक्त अभ्यास, दोनों सेनाओं के बीच समझ को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच के संबंधों को भी मजबूत करेगा।

    पहले भी हुए थे सैन्य अभ्यास

    बता दें कि इससे पहले भी भारतीय सेना ने सैन्य अभ्यासों में हिस्सा लिया है। भारतीय सेना की असम रेजीमेंट और और अमरिकी सेना ने उत्तराखंड में संयुक्त रूप से सैन्य अभ्यास किया था। इस अभ्यास में आपदा राहत कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया गया था। दोनों देशों ने प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए रणनीति और तकनीकों को समझकर एक दूसरे से साझा किया था। 

    यह भी पढ़ें- ASEAN: 29 को ताजनगरी के आसमान में देखिए हवाई करतब, 13 वर्ष पूर्व अमेरिका के साथ हुआ था सैन्य अभ्यास

    यह भी पढ़ें- भारत, अमेरिका ने उत्तराखंड में शुरू किया मेगा सैन्य अभ्यास, अमेरिकी सेना और असम रेजीमेंट के जवान हुए शामिल