Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर भारत में लू का प्रचंड प्रहार: दिल्ली-यूपी-बिहार के लिए अलर्ट, राजस्थान में आसमान से बरसेगी आग

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 08:38 PM (IST)

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई हिस्सों, खासकर उत्तर भारत में लू की चेतावनी जारी की है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    उत्तर भारत में लू का प्रचंड प्रहार। (फाइल)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई हिस्सों में लू की चेतावनी जारी की है। दिल्ली में मंगलवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।

    IMD के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में आज 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज होने की उम्मीद है। शहर के कुछ हिस्सों के लिए 22-24 अप्रैल तक अलग-अलग जगहों पर लू की चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा में लू और गर्म रातों का अलर्ट जारी किया गया है।

    आने वाले दिनों में उत्तरी और मध्य भारत के बड़े हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। साथ ही अन्य क्षेत्रों में मौसम से जुड़े गंभीर अलर्ट भी जारी किए गए हैं।

    Garmi 1

    उत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक लू का अलर्ट

    IMD के मुताबिक, 'पंजाब और हरियाणा में अगले चार दिनों तक, पूर्वी यूपी में अगले पांच दिनों तक और कल से पश्चिमी यूपी में लू की स्थिति बने रहने की संभालना है। मध्य भारत में, मध्य प्रदेश में कल से लू की स्थिति देखी जा सकती है। छत्तीसगढ़ में भी अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।'

    दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में उमस भरे मौसम की संभावना

    बिहार, गंगा से सटे पश्चिम बंगाल और पूर्वी बंगाल में भी अगले दो दिनों तक लू की स्थिति रहने की संभावना है। उन्होने बताया कि दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की उम्मीद है, जबकि, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    Garmi ि

    इन राज्यों में 40 से 45 डिग्री तापमान दर्ज

    IMD के अनुसार, विदर्भ के अधिकांश हिस्सों, मराठवाड़ा और मध्य प्रदेश के कई इलाकों तथा छत्तीसगढ़, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

    IMD ने बताया कि ओडिशा के अंदरूरी हिस्सों, रायलसीमा, झारखंड, राजस्थान और गुजरात में कुछ जगहों पर ऐसी ही स्थितियां देखी गईं, जबकि देश के ज्यादातर दूसरे हिस्सों में तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

    Garmi new

    प्रयागराज में तापमान 44.4°C दर्ज दर्ज

    पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, जहां तापमान 36 डिग्री सेल्सियस ने नीचे था। सबसे अधिक तापमान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तापमान 44.4°C दर्ज किया गया।

    मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा था। झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश और केरल सहित कई अन्य हिस्सों में भी तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रहा।

    राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक और अन्य क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया, आने वाले समय में यहां प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार हैं। जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में मौसम लगभग सामान्य बना रहा।

    (समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- दिल्लीवाले अगले दो दिन रहें सतर्क! पारा 43 डिग्री के होगा पार, IMD ने बताया इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?