Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    50 साल बाद अपने गांव लौटेंगे NSCN (IM) प्रमुख मुइवा, तैयारियों में जुटे मणिपुर के लोग

    Updated: Tue, 14 Oct 2025 10:00 PM (IST)

    नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (एनएससीएन-आईएम) के प्रमुख मुइवा 50 साल बाद अपने जन्मस्थान, मणिपुर के उखरुल जिले का दौरा करेंगे। 91 वर्षीय मुइवा के स्वागत के लिए तांगखुल नगा छात्र संगठन और नागरिक समाज संगठन तैयारियों में जुटे हैं। मुइवा ने 2010 में भी गांव जाने का प्रयास किया था, लेकिन उन्हें रोक दिया गया था। कुकी, जोमी और मैतेयी समुदायों ने उनकी यात्रा का स्वागत किया है।

    Hero Image

     गिरजाघर मुइवा के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड- इसाक मुइवा (एनएससीएन- आईएम) सुप्रीमो मुइवा 50 वर्ष में पहली बार मणिपुर के उखरुल जिले में अपने जन्मस्थान का दौरा करने वाले हैं।

    91 वर्षीय मुइवा के 22 अक्टूबर को तांगखुल नगा बहुल उखरुल में उनके पैतृक गांव सोमदल का दौरा करने की उम्मीद है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। तांगखुल नगा छात्र संगठन, नागरिक समाज संगठन के साथ ही गिरजाघर मुइवा के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2010 में अपने पैतृक गांव जाने का प्रयास किया था

    मुइवा अभी नगालैंड के दीमापुर में रहते हैं। उखरुल जिले के अधिकारी ने बताया, स्थानीय लोगों ने नगा नेता के स्वागत में गांव में पोस्टर लगाए हैं। दीमापुर रवाना होने से पहले मुइवा यहां एक सप्ताह तक रह सकते हैं। मुइवा ने 2010 में अपने पैतृक गांव जाने का प्रयास किया था।

    हालांकि, मणिपुर में ओकराम इबोबी सिंह के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उन्हें राज्य में प्रवेश करने से रोक दिया था, जिसके कारण नगाओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। 1934 में जन्मे मुइवा सबसे प्रभावशाली नगा नेताओं में से एक हैं।

    कुकी, जोमी और मैतेयी समुदायों के कई संगठनों ने मुइवा की प्रस्तावित यात्रा का स्वागत किया है।

    (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)