पेपर लीक की फैलाई अफवाह तो... NEET परीक्षा के बाद NTA ने दी चेतावनी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी परीक्षा में पेपर लीक की अफवाहों को गलत बताया है और इन्हें खारिज किया है। ...और पढ़ें

नीट पेपर पर झूठी अफवाद फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
HighLights
एनटीए ने नीट-यूजी पेपर लीक की अफवाहों को गलत बताया।
झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।
20 लाख से अधिक छात्रों ने सफलतापूर्वक परीक्षा दी।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। मेडिकल के स्नातक कोर्सों में दाखिले से जुड़ी परीक्षा नीट-यूजी के रविवार को सफल आयोजन के दावों के बीच पेपर लीक की अफवाहों को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गलत बताया है। साथ ही कहा है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आइ4सी) सहित केंद्रीय व राज्य की जांच एजेंसियां इसमें शामिल लोगों व गिरोहों की तलाश में जुटी है और कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
नीट पेपर पर झूठी अफवाह फैलाने वालों को NTA की चेतावनी
एनटीए ने इस बीच इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्मों के जरिए पेपर लीक को लेकर फैलाए जा रहे झूठे वीडियो से छात्रों और अभिभावकों को सतर्क किया है।
साथ ही कहा है कि वह किसी भी झूठ में फंसे बगैर किसी भी सही और अधिकारिक जानकारी के लिए एनटीए की अधिकृत सूचनाओं पर ध्यान दें।
नीट-यूजी को लेकर यह स्थिति तब है, जब परीक्षा को सफलतापूर्वक कराने के लिए एनटीए के साथ ही केंद्र सरकार के करीब आधा दर्जन मंत्रालय व राज्य सरकारें पिछले 37 दिनों से मुस्तैदी से जुटी हुई हैं।
इस दौरान इंटरनेट मीडिया के जरिए फैलायी जा रही अफवाहों ने निपटने के लिए इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम पर 22 जून तक का बैन भी लगाया गया था। एनटीए की मानें तो छात्रों के बीच भ्रम फैलाने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाए जाते हैं।
एनटीए ने बताया है कि नीट-यूजी की रविवार को दोबारा हुई परीक्षा को व्यापक सुरक्षा व कड़ी निगरानी के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गई। जिसमें 20 लाख से अधिक छात्रों के शामिल हुए है।
बता दें कि नीट-यूजी की परीक्षा के लिए करीब 22.79 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराए थे। गौरतलब है कि परीक्षा खत्म होने के बाद ही कई इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें नीट- यूजी के पेपर लीक होने की बात कही जा रही है।