सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा खुलासा: राजस्थान के सीमावर्ती जिलों के युवाओं को बरगला रहा पाकिस्तानी आतंकी भट्टी
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजस्थान-हरियाणा एटीएस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दो दिन पहले छापेमारी कर खतरनाक साजिश का खुलासा करते हुए करीब ...और पढ़ें

राजस्थान के सीमावर्ती जिलों के युवाओं को बरगला रहा पाकिस्तानी आतंकी भट्टी (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
सुरक्षा एजेंसियों को आशंका, सीमावर्ती जिलों के युवाओं को साध रहा पाक आतंकी भट्टी
राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर के दस युवाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ
जागरण संवाददाता, जयपुर। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी का नेटवर्क सीमावर्ती इलाकों तक ही सीमित नहीं है,बल्कि वह युवाओं को आतंकी गतिविधियों और लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए इस्तेमाल कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों के युवक फंस रहे
भट्टी के चंगुल में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों के युवक फंस रहे हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजस्थान-हरियाणा एटीएस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दो दिन पहले छापेमारी कर खतरनाक साजिश का खुलासा करते हुए करीब 20 युवकों को हिरासत में लिया है। इनमें सबसे अधिक दस अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के निवासी हैं।
पाक आतंकी भट्टी का नेटवर्क इंटरनेट के जरिए कर रहा काम
ये सभी भट्टी और उसकी गैंग से इंटरनेट मीडिया के जरिए संपर्क में आए हैं। श्रीगंगानगर जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि भट्टी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन,विदेशी पिस्टल और आरडीएक्स भेज रहा है। भट्टी उन युवाओं को लक्ष्य बना रहा है जो जल्दी पैसा कमाना चाहते हैं।
इंटरनेट मीडिया के माध्यम से इन्हे धीरे-धीरे जाल में फंसाकर सेना एवं अन्य महत्वूपर्ण जानकारी हासिल की जाती है,बदले में इन्हे हवाला के जरिए पैसे दिए जाते हैं।
युवा इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भट्टी को फॉलो कर रहे
पुलिस अधीक्षक ने कहा,हिरासत में लिए गए युवाओं से मोबाइल जब्त कर पूछताछ चल रही है। हिरासत में लिए गए युवा इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भट्टी को फॉलो करते थे। इन युवकों द्वारा भट्टी की पोस्ट को लाइक एवं शेयर करने से उनके स्लीपर सेल का हिस्सा बनने की आशंकर बढ़ गई है।
उन्होंने कहा,मामले की जांच जारी है। पुलिस पिछले दो माह में श्रीगंगानगर में सामने आई चार घटनाओं को लेकर सीमावर्ती जिलों के युवाओं से भट्टी के संपर्कों को जोड़ते हुए जांच कर रही है।
लालगढ़ जाटान के आकाशदीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया
इस साल 26 मार्च को श्रींगानगर के लालगढ़ जाटान के आकाशदीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह भट्टी से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से संपर्क में था।
25 मार्च को हनुमानगढ़ जिले के किशनपुरा दिखनादा गावं निवासी जसवंत कुमार को भट्टी से संपर्क और हथियारों की फोटो शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
6 अप्रेल को हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी सुनील को पिस्टल के साथ पकड़ा गया। उसके मोबाइल में पाक गैंगस्टर के व्हाट्सएप नंबर और संदेश मिले।
तीन संदिग्धों को दो किलो आरडीएक्स के साथ गिरफ्तार किया
उधर 13 मार्च को हरियाणा के अंबाला में 13 मार्च को तीन संदिग्धों को दो किलो आरडीएक्स के साथ गिरफ्तार किया गया। इनमें एक जगवीर सिंह का संपर्क भट्टी से होना सामने आया था। पूछताछ में गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों ने बताया था कि आडीएक्स का उपयोग हनुमानगढ़ में विस्फोट में होना था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।