राष्ट्रपति मुर्मू ने किया रात्रिभोज का आयोजन, पीएम मोदी और ओम बिरला कार्यक्रम में पहुंचे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में एट होम (भोज) का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केंद्रीय मंत्री तीनों सेनाओं के प्रमुख और कई विदेशी राजदूत उपस्थित थे। राष्ट्रपति के साथ सीडीएस अनिल चौहान वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भी थे।

एएनआई, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' (भोज) का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, तीनों सेनाओं के प्रमुख और कई विदेशी राजदूत उपस्थित थे।
इससे पहले, राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्रपति के साथ सीडीएस अनिल चौहान, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भी थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।