Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'तमिल भाषा में हस्ताक्षर भी नहीं करते तमिलनाडु के नेता', पीएम मोदी ने CM स्टालिन पर कसा तंज

    Updated: Sun, 06 Apr 2025 06:05 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के दौरे पर रहे। पीएम मोदी ने रामेश्वरम के रामनाथपुरम में न्यू पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की स्टालिन सरकार पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग बिना किसी वजह के रोते रहते हैं। इसके साथ ही भाषा विवाद को लेकर भी अपनी बातों को रखा।

    Hero Image
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम स्टालिन पर साधा निशाना। (फोटो- पीटीआई)

    अरविंद शर्मा, जागरण। रामेश्वरम (तमिलनाडु) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में 700 करोड़ की लागत से बने एशिया के पहले वर्टिकल सी ब्रिज का रविवार को उद्घाटन किया और रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामनवमी के दिन हुए इस आयोजन के दौरान उन्होंने अयोध्या से रामेश्वरम तक उत्तर से दक्षिण एक भारत की पहचान को भगवान श्रीराम से जोड़ा। कहा कि कुछ घंटे पहले ही अयोध्या के भव्य मंदिर में सूर्य की किरणों ने श्रीराम को तिलक किया है। उपस्थित जनसमूह से उन्होंने जय श्रीराम के नारे भी लगवाए।

    पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन पर कसा तंज

    मोदी ने त्रिभाषा फार्मूले से जुड़े विवाद पर तमिलनाडु की स्टालिन सरकार पर तंज कसा और कहा कि केंद्र सरकार के पास चेन्नई से रोज कई चिट्ठियां आती हैं, लेकिन हैरत होती है कि उनपर तमिलनाडु के नेता तमिल में हस्ताक्षर भी नहीं करते। पीएम ने स्टालिन सरकार से आग्रह किया कि तमिलनाडु में भी मेडिकल की पढ़ाई स्थानीय तमिल भाषा में कराने का प्रबंध होना चाहिए, ताकि अंग्रेजी नहीं जानने वाले गरीब बच्चों को भी डाक्टर बनने में सहूलियत हो।

    केंद्र की ओर से तमिलनाडु को 11 मेडिकल कॉलेज दिए गए हैं। अब डाक्टर बनने के लिए विदेश जाने की मजबूरी नहीं रहेगी। मोदी ने पंबन ब्रिज को तकनीक और विरासत का संगम के साथ-साथ इससे जुड़े तीन संयोग बताए। उन्होंने कहा कि रामनवमी के मौके पर रामेश्वरम में पंबन ब्रिज के उद्घाटन के साथ-साथ भाजपा का स्थापना दिवस भी है। मोदी ने कहा कि यह मेरे लिए भावुक पल है। सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के जिस लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं, उसमें भाजपा कार्यकर्ताओं का परिश्रम शामिल है तथा कई पीढि़यां खप गई हैं।

    पीएम मोदी ने बताई पंबन ब्रिज की विशेषता

    पंबन ब्रिज की विशेषता और जरूरत बताते हुए मोदी ने कहा कि रामेश्वरम को मुख्य भूमि से जोड़ने वाला यह पुल वैश्विक मंच पर भारतीय इंजीनियरिंग की बड़ी उपलब्धि के रूप में खड़ा है। इसके नीचे से बड़े जहाज भी आसानी गुजर सकेंगे। ट्रेनें तेजी से दौड़ सकेंगी। नई ट्रेन सेवा रामेश्वरम को चेन्नई के साथ देश के अन्य हिस्सों से भी जोड़ेगी। इससे तमिलनाडु में व्यापार-रोजगार और पर्यटन में वृद्धि होगी। पुल की लंबाई 2.08 किमी है। इसमें 99 स्पैन और 72.5 मीटर का वर्टिकल लिफ्ट स्पैन है जो 17 मीटर तक ऊपर उठता है, जिससे जहाजों की आवाजाही की सुविधा मिलती है और साथ ही निर्बाध ट्रेन संचालन सुनिश्चित होता है।

    पिछले दस वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था दोगुनी बढ़ी

    पीएम मोदी ने दावा किया कि शानदार माडर्न आधारभूत संरचना के देज विकास के चलते पिछले दस वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था दोगुनी बढ़ी है। निर्माण कार्य बड़े पैमाने पर चल रहे हैं। दक्षिण में पंबन ब्रिज के अलावा जम्मू-कश्मीर में विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुलों में से एक चेनाब ब्रिज का निर्माण हुआ है। मुंबई में देश का सबसे लंबा समुद्री पुल अटल सेतु और पूर्व में असम में बोगीबील ब्रिज का निर्माण हुआ है।

    मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा तमिलनाडु में कराए जा रहे कार्यों को गिनाया। कहा कि पिछली यूपीए सरकार की तुलना में एक दशक में तमिलनाडु के विकास के लिए तीन गुना ज्यादा पैसा दिया गया है। कार्यक्रम में तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें: वर्टिकल लिफ्ट स्पैन, 2 किलोमीटर लंबाई... देश को मिला पंबन रेल ब्रिज; जानिए इसकी खासियत

    यह भी पढ़ें: 'मुझे अपने बेटे पर गर्व', अनंत अंबानी ने पूरी की 170KM की पदयात्रा तो नीता अंबानी ने जाहिर की खुशी