Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मणिपुर से सालभर बाद हटा राष्ट्रपति शासन, BJP ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 03:51 PM (IST)

    गृह मंत्रालय ने मणिपुर से पिछले साल फरवरी से लागू राष्ट्रपति शासन तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इस बीच, एनडीए नेता वाई. खेमचंद सिंह ने राज्यपाल अजय कु ...और पढ़ें

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मणिपुर में पिछले साल फरवरी से लागू राष्ट्रपति शासन को हटा दिया गया है। गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, राज्य में तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति शासन खत्म करने की घोषणा की है।

    इस बीच, बुधवार को एनडीए दल के नेता वाई. खेमचंद सिंह ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी ने बताया कि खेमचंद के नेतृत्व में एनडीए का एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा और राज्यपाल से मुलाकात की।

    राज्यपाल से मुलाकात के वक्त भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ भी मौजूद थे। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में चुराचांदपुर और फेरजॉल जैसे कुकी बहुल जिलों के दो विधायक भी शामिल थे। बता दें, मणिपुर में अशांति के कारण राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था।

    नई सरकार के सामने चुनौती

    अब नई सरकार बनने के बाद राज्य के लोगों के बीच शांति बहाली की उम्मीद बढ़ गई है। 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा, जिसका कार्यकाल वर्ष 2027 तक है। मणिपुर में पिछले साल 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है। तब भीषण हिंसा के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को इस्तीफा देना पड़ा था।

    'वह मेरे साथ हाथापाई करना चाहते थे', 'गद्दार दोस्त' वाली टिप्पणी पर बिट्टू ने राहुल पर लगाया गंभीर आरोप