Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी के लिए मांगा नोबेल, बीजेपी बोली- 99 बार चुनाव हारने पर मिलेगा पुरस्कार

    Updated: Sat, 11 Oct 2025 01:12 PM (IST)

    वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने पर कांग्रेस ने राहुल गांधी से उनकी तुलना की है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी भी देश में संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को 99 बार चुनाव हारने के लिए नोबेल मिलना चाहिए।

    Hero Image


    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। नोबेल पुरस्कार के एलान के बाद कांग्रेस ने वेनेजुएला की मुख्य विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो की तुलना लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से की है। कांग्रेस प्रवक्ता ने संकेत दिया कि जैसे मचाडो को अपने देश में लोकतांत्रिक अधिकारों के संघर्ष के लिए यह पुरस्कार मिला है। वैसे ही राहुल गांधी संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने शुक्रवार एक्स पर एक पोस्ट करते हुए को मारिया और राहुल गांधी के बीच कई समानताएं गिना डालीं। इसको लेकर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा को 99 बार चुनाव हारने के लिए नोबेल मिलना चाहिए।

    जानिए क्या बोले कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत

    कांग्रेस प्रवक्ता ने सुझाव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मचाडो के साथ राहुल गांधी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "इस बार शांति का नोबेल पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता को संविधान की रक्षा के लिए दिया गया है। भारत के विपक्षी नेता राहुल गांधी देश के संविधान को बचाने की लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं।" सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि दोनों ही विपक्ष के नेता थे जो अपने-अपने देशों में लोकतांत्रिक आदर्शों के लिए लड़ रहे थे। हालांकि इसको लेकर पार्टी ने ऐसी कोई आधिकारिक मांग नहीं की है।

    surendra

    भाजपा ने साधा निशाना

    सुरेंद्र राजपूत के पोस्ट पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। शहजाद पूनावाला एक्स पर एक किए पोस्ट में राहुल गांधी की तुलना मारिया कोरिना से करने को विचित्र बताया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कहा, "कांग्रेस राहुल बाबा के लिए नोबेल पुरस्कार की मांग कर रही है, यह विचित्र है। उन्हें यह पुरस्कार 1 पाखंड, झूठ, 99 बार चुनाव हारने और 1975 और 1984 में लोकतंत्र और संविधान की हत्या के लिए मिलना चाहिए। अगर कोई नोबेल पुरस्कार इन चीजों के लिए हो तो उन्हें मिल ही जाएगा।"

    shezad punewala