नॉर्थ-ईस्ट में बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से दो दिनों में 30 की मौत; असम में 24 घंटों में गई 8 लोगों की जान
भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार हो रही बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही मची है। पिछले दो दिनों में 30 लोगों की मौत हो गई। असम में पिछले 24 घंटों में 8 लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग ने असम के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से दो दिनों में 30 लोगों की मौत हो चुकी है। 1 जून को भी भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण 14 लोगों की मौते होने की जानकारी सामने आई है।
कितने लोग हुए प्रभावित?
असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम और मणिपुर भूस्खलन और बाढ़ से काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। असम के 12 जिलों में कम से कम 60 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।
असम में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई है और अरुणाचल में बाढ़ और भूस्खलन से 9 लोगों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले में भूस्खलन के बाद सड़क से कार बह जाने की वजह से दो परिवारों के सात सदस्यों की मौत हो गई।
#WATCH | Assam: Water level remains high in the Brahmaputra river, in Dibrugarh, following incessant rainfall in parts of Assam and its neighbouring states; Low-lying areas submerged due to rise in water level pic.twitter.com/8OahgOyt9i
— ANI (@ANI) June 1, 2025
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने असम के कुछ हिस्सों के लिए रेड और औरंज अलर्ट जारी किया है और बाकी पूर्वोत्तर के लिए औरंज और येलो अलर्ट जारी किया है। असम में पिछले 24 घंटों में लगातार बारिश के बाद भूस्खलन से 8 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही छह जिलों में बाढ़ आ गई है, जिससे 10 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने बताया कि सभी पांच मौत कामरूप महानगर जिले में हुई हैं। राज्य के शहरी मामलों के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने बताया कि गुवाहाटी का बाहरी इलाका बोंडा में भूस्खलन में तीन महिलाओं की मौत हो गई।
टूटा 67 साल पुराना रिकॉर्ड
गुवाहाटी में एक दिन में 111 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसने 67 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। ब्रह्मपुत्र समेत पूर्वोत्तर की कई नदियों का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। सिक्किम के मंगन क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के बाद तीस्ता नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है।
#WATCH | Mangan, Sikkim: Water level of the Teesta river increases following heavy rainfall in the region.
— ANI (@ANI) June 1, 2025
(Source: IPR, Mangan) pic.twitter.com/ahXPLSXkjJ
इसके साथ ही उत्तरी सिक्किम में निर्माणाधीन संकालंग पुल का एक हिस्सा भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी में बह गया। यह पुल उत्तरी सिक्किम के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह जोंगू, चुंगथांग, लाचुंग और लाचेन को शेष क्षेत्र से जोड़ने वाला एकमात्र संपर्क मार्ग है।
VIDEO | A portion of the under-construction Sankalang Bridge in North Sikkim is washed away by the Teesta River following heavy rainfall.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 1, 2025
The bridge is crucial for North Sikkim, as it is the only connection linking Dzongu, Chungthang, Lachung, and Lachen to the rest of the… pic.twitter.com/1Wa4Pcy5nu
इनपुट- एएनआई
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।