Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झोल मोमो, दाल तड़का और बादाम का हलवा... डिनर पार्टी में पुतिन को क्या-क्या परोसा गया? देखें मेन्यू

    Updated: Sat, 06 Dec 2025 09:28 AM (IST)

    Putin Dinner Menu: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया। उन्हें शाकाहारी भोजन प ...और पढ़ें

    Hero Image

    राष्ट्रपति भवन में डिनर के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। फोटो - पीटीआई

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत में भव्य स्वागत हुआ। पुतिन की वापसी से पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने उनके लिए राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया था। राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिनर में पुतिन को शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा गया, जिसमें भारतीय पारंपरिक थाली भी मौजूद थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिनर की शुरुआत दक्षिण भारतीय रस्म (सूप) मुरुंगेलाई चारू से हुई। राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज में गुच्छी दून चेटिन (कश्मीरी अखरोट की चटनी से भरे मशरूम) से लेकर अचारी बैंगन और पीली दाल तड़का तक परोसे गए।

    putin dinner

    फोटो - पीटीआई

    अन्य व्यंजनों में करी के साथ सूखे मेवे और केसर पुलाव, लच्छा पराठा, मगज नान बादाम का हलवा, बंगाली मिठाई 'गुड़ संदेश' और दक्षिण भारतीय व्यंजन 'मुरक्कू' परोसे गए।

    डिनर के मेन्यू में शिकमपुरी (तवे पर भुने काले चने के कबाब) और मसालेदार चटनी के साथ सब्जी झोल मोमो जैसे ऐपेटाइजर भी मौजूद थे।

    मेन कोर्स

    मेन डिश में जाफरानी पनीर रोल, पालक मेथी मट का साग, तंदूरी भरवान आलू, अचारी बैंगन समेत पीली दाल तड़का शामिल थी। इसके अलावा ड्राई फ्रूट और केसर पुलाव के साथ लच्छा पराठा, मगज नान, सतनाज रोटी, मिस्सी रोटी और बिस्कुटी रोटी परोसी गई थी।

    putin dinner menu (2)

    फोटो - पीटीआई

    मीठे में क्या-क्या परोसा?

    खाने के बाद डेजर्ट में रूसी राष्ट्रपति के सामने तरह-तरह की मिठाइयां पेश की गईं। इनमें बादाम का हलवा, केसर पिस्ता कुल्फी, ताजे फल, गुड़ संदेश, मुरक्कू जैसे पारंपरिक व्यंजन शामिल थे। इसके अलावा पुतिन को अनार, संतरा, गाजर और अदरक का जूस भी पीने के लिए दिया गया था।

    putin dinner menu (1)

    फोटो - पीटीआई

    शाहरुख खान के गाने की धुन

    पृष्ठभूमि में नौसेना बैंड के साथ शास्त्रीय संगीत और बालीवुड की धुनें भी बजाई गईं। इस दौरान अमृतवर्षिणी, खमाज, यमन, शिवरंजिनी, नलिनकंठी,भैरवी और देश जैसे भारतीय रागों को बजाया गया। साथ ही रूस की कलिंका धुन भी सुनने को मिली। इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' की धुन भी बजाई गई थी।

    putin dinner menu

    फोटो - पीटीआई

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रात्रिभोज में कहा कि भारत और रूस के बीच साझेदारी शांति, स्थिरता और पारस्परिक सामाजिक-आर्थिक व तकनीकी प्रगति की साझा प्रतिबद्धता से निर्देशित होती है।

    यह भी पढ़ें- पुतिन के दौरे के बाद भारत के मुरीद हुए पूर्व अमेरिकी अधिकारी, डोनल्ड ट्रंप पर कसा तंज