अब क्या करेंगे ट्रंप? टैरिफ वार के बीच भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, इसी साल के अंत में करेंगे दौरा
रूस से तेल खरीदने को लेकर ट्रंप ने भारत को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि भारत को रूस से तेल नहीं खरीदना चाहिए। हालांकि भारत ने साफ कहा कि राष्ट्रीय हित से कोई समझौता नहीं करेंगे। इस बीच ट्रंप को एक बड़ा झटका लगने वाला है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसी साल के अंत में भारत का दौरा करने वाले हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस से तेल खरीदने को लेकर ट्रंप ने भारत को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि भारत को रूस से तेल नहीं खरीदना चाहिए। हालांकि, भारत ने साफ कहा कि राष्ट्रीय हित से कोई समझौता नहीं करेंगे। इस बीच ट्रंप को एक बड़ा झटका लगने वाला है।
दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसी साल के अंत में भारत का दौरा करने वाले हैं। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गुरुवार को दी।
उन्होंने कहा कि बहुत जल्द रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर जाएंगे। बताया जा रहा है कि पुतिन के दौरे को लेकर अभी तारीखों का एलान नहीं हुआ है।
इसी साल होगा पुतिन का दौरा
माना जा रहा है कि राष्ट्रपति पुतिन का ये भारत दौरा इसी साल के अंत में हो सकता है। बता दें कि ये दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक रिश्तों में तनाव बढ़ रहे हैं। रूस से व्यापार खासकर तेल खरीद को लेकर ट्रंप भारत पर भड़के हैं।
ट्रंप ने भारत पर लगाए अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क
ट्रंप ने नाराजगी में बुधवार को एक नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें नई दिल्ली द्वारा रूसी तेल की निरंतर खरीद के कारण भारत से आयात पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है।
इसके अलावा अमेरिका ने ये भी धमकी दी है कि अगर रूस यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए सहमत नहीं होता है तो, वह रूसी तेल के खरीदारों पर अतिरिक्त शुल्क लगाएगा।
यह भी पढ़ें: 'सेमीकंडक्टर के आयात पर 100 प्रतिशत शुल्क लगेगा', भारत पर 50 फीसदी टैरिफ के बाद ट्रंप का एक और एलान
यह भी पढ़ें: 'अभी टैरिफ लगे सिर्फ 8 घंटे हुए हैं', भारत के पलटवार पर ट्रंप का जवाब; बोले- अभी कई प्रतिबंध देखने को मिलेंगे
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।