'देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे उपग्रह', जानिए इसरो अध्यक्ष ने और क्या कहा?
इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने रविवार को कहा कि देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 उपग्रह चौबीसों घंटे रणनीतिक उद्देश्यों के लिए काम कर रहे हैं। भारत से 34 देशों के लिए 433 उपग्रह प्रक्षेपित कर कक्षा में स्थापित किए गए। भारत ने जलवायु परिवर्तन और अन्य क्षेत्रों की निगरानी के लिए जी-20 देशों के लिए उपग्रह बनाए हैं।

आईएएनएस, अगरतला। इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने रविवार को कहा कि देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 उपग्रह चौबीसों घंटे रणनीतिक उद्देश्यों के लिए काम कर रहे हैं। केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में इसरो अध्यक्ष ने कहा, उपग्रहों के माध्यम से, इसरो कृषि, टेली-शिक्षा, टेली-मेडिसिन, टेलीविजन प्रसारण, मौसम पूर्वानुमान, पर्यावरण, खाद्य क्षेत्र और सुरक्षा और रणनीतिक क्षेत्रों में लोगों की सेवा कर रहा है।
उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन में उपग्रह प्रभावी रूप से काम कर रहे हैं। पहले आपदाओं के दौरान हजारों लोग जान गंवाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।उन्होंने कहा, चंद्रयान-1 मिशन ने चंद्रमा की सतह पर जल अणुओं के साक्ष्य खोजे। भारत इस उपलब्धि को हासिल करने वाला पहला देश है।
भारत ने बनाए हैं कई महत्वपूर्ण उपग्रह
बता दें कि भारत से 34 देशों के लिए 433 उपग्रह प्रक्षेपित कर कक्षा में स्थापित किए गए। भारत ने जलवायु परिवर्तन और अन्य क्षेत्रों की निगरानी के लिए जी-20 देशों के लिए उपग्रह बनाए हैं।
भारत और अमेरिका मिलकर दुनिया का सबसे उन्नत पृथ्वी-इमेजिंग उपग्रह बनाएंगे, जिसे भारत से ही प्रक्षेपित किया जाएगा। केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मणिपुर की राजधानी इंफाल में है। इसके विभिन्न परिसर आठ अलग-अलग पूर्वोत्तर राज्यों में हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।