Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अशोक गहलोत के PSO ने खरीदा था SI भर्ती का पेपर, फिर बेच भी दिया; पुलिस की रिमांड पर बाप-बेटे

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 02:47 AM (IST)

    जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पीएसओ राजकुमार यादव और उनके बेटे भरत यादव को एसआई भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया गया। एसओजी के अनुसार राजकुमार ने पैसे देकर पेपर खरीदा और उसे एक दूध विक्रेता को बेचा। भरत ने स्वीकार किया कि उसके पिता ने पेपर मंगवाया था।

    Hero Image
    हलोत के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर राजकुमार यादव ने खरीदा था पेपर (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) राजकुमार यादव ने बेटे के लिए पैसे देकर एसआई भर्ती परीक्षा-2021 का पेपर खरीदा था और उसने इसे एक दूध विक्रेता को भी बेचा था।

    पेपर लीक मामले में राजकुमार और उसके बेटे भरत यादव को एसओजी ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। दोनों तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक राजकुमार पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है, जबकि उसके बेटे ने स्वीकार किया कि पिता ने पेपर मंगवाया और बेचा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूधवाले ने भी खरीदा पेपर

    उसने बताया है कि पिता ने किसी कुंदन कुमार से पेपर खरीदा था, जिसे दूध विक्रेता ने अपने बेटे रवींद्र सैनी को पास करवाने के लिए खरीदा। रवींद्र इस मामले में फरार है।

    उल्लेखनीय है कि पेपर लीक मामले में अब तक 44 प्रशिक्षु एसआई, राजस्थान लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य रामूराम रायका और पेपर लीक गिरोह के 30 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें- Odisha News: OTET पेपर लीक मामले में बोर्ड अध्यक्ष से चार बार पूछताछ, क्राइम ब्रांच को मिले कई अहम सबूत