Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोइंग के खिलाफ अमेरिका में केस दर्ज... अहमदाबाद विमान हादसे में मां को न्याय दिलाने के लिए बेटे ने दर्ज कराया मामला

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Wed, 13 Aug 2025 11:49 PM (IST)

    अहमदाबाद एअर इंडिया विमान दुर्घटना में अपनी मां कल्पना बेन प्रजापति को खोने वाले हीर प्रजापति ने शीघ्र न्याय की उम्मीद में बोइंग के खिलाफ अमेरिकी संघीय न्यायालय में केस दर्ज कराया है। हीर ने इसके लिए माइक एंड्रयूज को अपना वकील नियुक्त किया है। हीर प्रजापति ने परिवार की मदद के लिए भारत सरकार पुलिस और डाक्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Hero Image
    अहमदाबाद विमान दुर्घटना पीड़ित के बेटे ने बोइंग के खिलाफ अमेरिका में केस दर्ज कराया

     एएनआई, अहमदाबाद। अहमदाबाद एअर इंडिया विमान दुर्घटना में अपनी मां कल्पना बेन प्रजापति को खोने वाले हीर प्रजापति ने शीघ्र न्याय की उम्मीद में बोइंग के खिलाफ अमेरिकी संघीय न्यायालय में केस दर्ज कराया है। हीर ने इसके लिए माइक एंड्रयूज को अपना वकील नियुक्त किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भारत में मुकदमे सालों तक खिंच जाते हैं'

    उन्होंने कहा, ''हम उम्मीद करते हैं कि ब्लैक-बाक्स से मिली जानकारी का कच्चा-चिट्ठा जल्द से जल्द हमारे सामने आएगा ताकि हम अपने वकील के साथ मिलकर आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला ले सकें। भारत में मुकदमे सालों तक खिंच जाते हैं। हम अमेरिका में मुकदमा लड़ रहे हैं ताकि फैसला जल्दी सुनाया जा सके।''

    भारत सरकार, पुलिस और डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया

    हीर प्रजापति ने परिवार की मदद के लिए भारत सरकार, पुलिस और डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि हमें न्याय मिलेगा। जब यह घटना हुई, तो सरकार ने हमारी बहुत मदद की। हम डॉक्टरों के भी आभारी हैं, जिन्होंने त्वरित डीएनए परीक्षण के बाद शव हमें सौंप दिए।