'मेरे बेटे को क्या हुआ था', संजय कपूर की मौत पर मां ने तोड़ी चुप्पी, कहा- विरासत खो नहीं सकती
अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद उनकी कंपनी सोना बीएलडब्ल्यू प्रसिजन फोर्जिंग्स में विरासत को लेकर जंग छिड़ गई है। संजय की मां रानी कपूर ने कहा है कि उन्हें नहीं पता कि उनके बेटे की मौत कैसे हुई। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने परिवार की विरासत को बचाने के लिए लड़ाई जारी रखेंगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद उनकी कंपनी सोना बीएलडब्ल्यू प्रसिजन फोर्जिंग्स (Sona Comstar) में विरासत को लेकर जंग शुरू हो गई है। संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेवा को अंतरिम निदेशक नियुक्त किया गया है। हालांकि, अब संजय की मां रानी कपूर ने बेटे की मौत के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी है।
रानी कपूर का कहना है कि लंदन में संजय की मौत कैसे हुई, यह उन्हें नहीं पता। अब उनकी उम्र हो गई है। मगर विरासत की इस लड़ाई को वो जारी रखेंगी।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में पिछले चार साल से एक्टिव था आतंकी मूसा, दो साल में आठ जवान सहित 46 लोगों की ली जान
संजय कपूर की मौत पर क्या बोलीं मां?
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान रानी कपूर ने कहा, "मुझे अभी तक नहीं पता कि मेरे बेटे को क्या हुआ था? मैं बूढ़ी हो गई हूं। मुझे कंपनी के शुरुआती दिन आज भी याद आते हैं। मैंने और मेरे पति ने इस कंपनी को प्यार और त्याग से खड़ा किया है।"
रानी कपूर के अनुसार,
मैं दुनिया को बताना चाहती हूं कि मेरे परिवार की विरासत नहीं खो सकती। यह आगे आने वाली पीढ़ियों को दी जाएगी। मेरे पति भी हमेशा यही चाहते थे।
लीगल टीम देगी जानकारी
रानी कपूर ने अपने स्वास्थ्य पर बात करने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना है कि उनकी लीगल टीम मामले पर जरूरी जानकारी देगी।
#WATCH | Mumbai | Mother of late businessman Sunjay Kapur, Rani Kapur says, "I still don't know what happened to my son. I'm old now and need closure before I go. I may be old and frail now, but my memory of being with my husband when Sona (Sona Comstar) was set up is strong. I… pic.twitter.com/rHVoB3MpZP
— ANI (@ANI) July 29, 2025
कंपनी ने खारिज किया रानी का दावा
Sona Comstar की पूर्व चेयरमैन रहीं रानी कपूर के नाम पर अब कंपनी में कोई भी शेयर नहीं है। वहीं, कंपनी ने उनके बयान को निराधार बताया है। रानी कपूर ने संजय कपूर की मौत को संदिग्ध बताते हुए कहा था कि, बेटे की मौत के बाद बंद कमरे में उनसे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए गए थे। हालांकि, कंपनी ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।