Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंका से रिहा किए जाएंगे 20 मछुआरे, भारतीय उच्चायोग ने रिहाई को लेकर दी जानकारी

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 07:28 PM (IST)

    कई महीनों के बाद श्रीलंका सरकार 20 भारतीय मछुआरों को रिहा करने जा रही है। श्रीलंका सरकार ने गुरुवार को पुष्टि की है कि उन्हें अगले कुछ दिनों में रिहा कर दिया जाएगा। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग और जाफना में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने गोएसएल अधिकारियों के साथ मिलकर 20 भारतीय मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित की।

    Hero Image
    श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने गुरुवार को 20 भारतीय मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित की।

    एएनआई, नई दिल्ली। कई महीनों के बाद श्रीलंका सरकार 20 भारतीय मछुआरों को रिहा करने जा रही है। श्रीलंका सरकार ने गुरुवार को पुष्टि की है कि उन्हें अगले कुछ दिनों में रिहा कर दिया जाएगा। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग और जाफना में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने गोएसएल अधिकारियों के साथ मिलकर 20 भारतीय मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों को कर लिया था गिरफ्तार

    डीएचसी डॉ. सत्यंजल पांडे और अन्य अधिकारियों ने आज मछुआरों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और एक दिन के भीतर उन्हें वापस भेजने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि अप्रैल में तमिलनाडु में कई मछुआरे मछली पकड़ने निकले थे। गलती से भारतीय सीमा पार करने के कारण श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।