असम में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया संदिग्ध माओवादी, कई गतिविधियों में था शामिल
असम के कोकराझार जिले में रेलवे ट्रैक पर हाल ही में हुए आइईडी विस्फोट में कथित रूप से शामिल एक संदिग्ध माओवादी शनिवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उसकी पहचान अपिलमुर्मु उर्फ रोहित मुर्मु के रूप में हुई है। वह कथित तौर पर असम और झारखंड में कई गतिविधियों से जुड़ा था। मुठभेड़ नादंगुरी में हुई।

असम में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया संदिग्ध माओवादी (सांकेतिक तस्वीर)
पीटीआई, कोकराझार। असम के कोकराझार जिले में रेलवे ट्रैक पर हाल ही में हुए आइईडी विस्फोट में कथित रूप से शामिल एक संदिग्ध माओवादी शनिवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उसकी पहचान अपिल मुर्मु उर्फ रोहित मुर्मु के रूप में हुई है। वह कथित तौर पर असम और झारखंड में कई गतिविधियों से जुड़ा था। मुठभेड़ नादंगुरी में हुई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ माओवादी छिपे हुए हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक माओवादी घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।