Tamil Nadu: कुड्डुलोर में हैरान करने वाली घटना, पेड़ में बांधकर महिला को पीटा; कपड़े फाड़ने की भी हुई कोशिश
तमिलनाडु के कुड्डुलोर जिले में एक चौंकाने वाली घटना में एक महिला को चार महिलाओं ने बेरहमी से पीटा और उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा लग रहा है और पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुड्डुलोर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक महिला को चार महिलाओं ने बेहरमी से पीट दिया। इतना ही नहीं, महिला को पेड़े बांधकर उसके कपड़े भी फाड़ने की कोशिश की गई।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोगों का गुस्सा फूटा। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि घटना जमीन विवाद से जुड़ी हो सकती है।
एक आरोपी महिला गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बाकी की तीन महिलाएं फरार हैं। पुलिस ने इस अन्य तीन महिलाओं की तलाश के लिए एक खास टीम बनाई है। वहीं, इस मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीन के विवाद से जुड़ा लग रहा है। हालांकि, यह भी जांच की जा रही है कि क्या इसमें जातिगत दुश्मनी का कोई एंगल तो नहीं है।
वीडियो वायरल होने पर लोगों में आक्रोश
इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों में आक्रोश फैल गया। दावा किया गया है कि इस वीडियो में पीड़िता ने कहा कि अगर ये वीडियो वायरल हुआ तो सभी जेल जाओगी।
गौरतलब है कि पुलिस ने इस पूरे मामले में एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य तीन फरार महिलाओं की तलाश जारी है। घटना के पीछे की वजह की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें: महिला IPS पर सवाल उठाने के बाद अजित पवार के नेता ने मांगी माफी, पोस्ट भी किया डिलीट
यह भी पढ़ें: उज्जैन में पुलिस की गाड़ी शिप्रा नदी में गिरी, थाना प्रभारी का शव बरामद; 2 अन्य पुलिसकर्मियों की तलाश जारी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।