अरुणाचल की तेनजिन ने IPS बनकर रचा इतिहास, आनंद महिंद्रा ने बताया 'मंडे मोटिवेशन'; आखिर कैसे पाई सफलता?
अरुणाचल प्रदेश की तेनजिन यांग्की राज्य की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनीं। आनंद महिंद्रा ने उन्हें 'मंडे मोटिवेशन' बताया। तेनजिन ने यूपीएससी परीक्षा में 545वीं रैंक हासिल की। उन्होंने जेएनयू से एमए और एमफिल किया है। उनके परिवार का सार्वजनिक सेवा से गहरा नाता रहा है। उनके पिता आईएएस अधिकारी थे। 77वें बैच की पासिंग-आउट परेड में 36% महिलाएँ थीं। यह उपलब्धि पूरे उत्तर-पूर्वी भारत के लिए प्रेरणादायक है।

अरुणाचल की तेनजिन ने IPS बनकर रचा इतिहास (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के तवांग की रहने वाली तेनजिन यांग्की ने इतिहास रच दिया है। वे राज्य की पहली महिला भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी बनी हैं। उनके इस सर में मेहनत, अनुशासन और सेवा भावना की गहरी छाप रही है।
उनकी उपलब्धि ने पूरे देश का ध्यान खींचा है। उद्योगपति आनंद महिंद्र ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी तारीफ की और उन्हें अपना 'मंडेमोटिवेशन' बताया।
आनंद महिंद्रा का पोस्ट
आनंद महिंद्रा ने लिखा, "एक शिक्षिका एक सिविल सेवक और अब एक IPS अधिकारी तेनजिन अपने माता-पिता की सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए खुद की राह बना रही हैं। पहला होना आसान नहीं होता, क्योंकि शुरू में आपको अकेले चलना पड़ता है, ताकि आगे चलकर दूसरे आपके साथ चल सकें।" उनके इस संदेश को हजारों लोगों ने साझा किया और तेनजिन की कामयाबी को प्रेरणा बताया।
Tenzin Yangki from Tawang has become the first woman from Arunachal Pradesh to join the Indian Police Service.
— anand mahindra (@anandmahindra) October 27, 2025
An academician, a civil servant, and now an IPS officer, she carries forward the legacy of service from her parents while carving her own path of excellence.
Being… pic.twitter.com/YWt8TCLadF
तेनजिन यांग्की ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 में ऑल इंडिया रैंक 545 हासिल की। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एमए और एमफिल किया है। इससे पहले वे 2017 में अरुणाचल पब्लिक सर्विस कमीशन (APPSC) की परीक्षा पास कर सियांग जिले में सर्कल ऑफिसर के रूप में कार्य कर चुकी हैं।
कैसे हासिल किया मुकाम
उनका परिवार सार्वजनिक सेवा से गहराई से जुड़ा रहा है। उनके पिता दिवंगत थुप्तेन टेम्पा IAS अधिकारी और पूर्व मंत्री थे, जबकि मं जिग्मी चोडेन अरुणाचल प्रदेश सरकार में सचिव पद से सेवानिवृत्त हुईं।
17 अक्टूबर को तेनजिन ने 77वें बैच के IPS अधिकारियों की पासिंग-आउट परेड में हिस्सा लिया, जिसमें 36% महिला प्रतिनिधित्व दर्ज किया गया। उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ अरुणाच प्रदेश बल्कि पूरे उत्तर-पूर्वी भारत की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।