Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जयपुर में इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग में हुई परेशानी, पैसेंजर्स की सांसें अटकीं; आठ मिनट तक हवा में चक्कर काटता रहा विमान

    Updated: Thu, 16 Oct 2025 02:00 AM (IST)

    जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को बेंगलुरु से आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई-415 को लैंडिंग में कठिनाई का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, यह विमान सुबह 8:35 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरकर 11 बजे जयपुर पहुंचने वाला था, लेकिन दो मिनट की देरी से पहुंचा। पायलट ने रनवे पर लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन विमान सफलतापूर्वक नहीं उतर सका।

    Hero Image

    लैंडिंग में परेशानी, आठ मिनट तक हवा में चक्कर काटता रहा विमान (सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, जयपुर जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को बेंगलुरु से आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई-415 को लैंडिंग में कठिनाई का सामना करना पड़ा।

    जानकारी के अनुसार, यह विमान सुबह 8:35 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरकर 11 बजे जयपुर पहुंचने वाला था, लेकिन दो मिनट की देरी से पहुंचा। पायलट ने रनवे पर लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन विमान सफलतापूर्वक नहीं उतर सका।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद पायलट ने विमान को फिर से आसमान में ले जाकर लगभग आठ मिनट तक चक्कर लगाया। अंतत: 11:10 बजे विमान को सुरक्षित रूप उतारा गया। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भी चार विमान इसी प्रकार की स्थिति का सामना कर चुके थे।