Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरुणाचल में शिक्षक बना भक्षक... चार छात्राओं के साथ किया दुष्कर्म; ऐसे खुला राज

    Updated: Mon, 01 Dec 2025 05:23 PM (IST)

    अरुणाचल प्रदेश के नाहरलागुन में एक ट्यूशन टीचर पर कक्षा एक की चार छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मिलो ...और पढ़ें

    Hero Image

    नाहरलागुन में ट्यूशन टीचर पर दुष्कर्म का आरोप

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के नाहरलागुन में छह से सात साल की चार लड़कियों के साथ उनके प्राइवेट ट्यूशन टीचर ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

    पुलिस के मुताबिक नाहरलागुन पुलिस स्टेशन में रविवार रात करीब 9:15 बजे एक मौखिक रिपोर्ट मिली, जिसमें आरोप लगाया गया कि क्लास 1 की चार छात्राओं के साथ ट्यूशन टीचर ने दुष्कर्म किया गया।

    नाहरलागुन में ट्यूशन टीचर पर दुष्कर्म का आरोप

    रिपोर्ट मिलने पर, सब-इंस्पेक्टर एस. दिरची की लीडरशिप में एक पुलिस टीम ने हेड कांस्टेबल एस. बगांग और टी. के. खोची के साथ मिलकर तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया।

    आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मामले को ईटानगर के महिला पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। आरोपी की पहचान मिलो तकर नाम के एक 35 वर्षीय वयस्क के रूप में हुई है। आरोपी लोअर सुबनसिरी जिले के बुला गांव का रहने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपी मिलो तकर POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार

    अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कथित तौर पर नाहरलागुन के G-सेक्टर में उसके किराए के घर में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी पर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। फिलहाल आगे की जांच चल रही है।