ट्विशा डेथ केस में नया ट्विस्ट: किसने छिपाया था फोन? दोस्तों ने सास और पति पर किये बड़े खुलासे
ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में दोस्तों ने खुलासा किया है कि ससुराल वालों ने उनका पर्सनल फोन छिपाया था। ...और पढ़ें
-1779373092042_m.webp)
ट्विशा शर्मा डेथ केस (जागरण ग्राफिक्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत मामले में हर दिन नये खुलासे हो रहे हैं। अब ट्विशा की एक करीबी दोस्तों प्राची ने उसके पति समर्थ सिंह और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्राची ने बताया कि ट्विशा पर्सनल और प्रोफेशनल कामों के लिए दो मोबाइल का इस्तेमाल करती थी, जबकि उसकी मौत के बाद ससुराल वालों ने उनके पर्सनल मोबाइल को परिवार के पास नहीं पहुंचने दिया।
प्राची ने कहा, 'जिस दिन ट्विशा की मौत हुई, काम वाला फोन ससुराल वालों के पास था। जबकि पर्सनल फोन तीन-चार दिन बाद मिला, जिसमें उनकी सारी चैट, कॉल रिकॉर्डिंग और वीडियो थीं।' पुलिस का दबाव बढ़ने के बाद ही फोन सौंपा गया।

दोस्तों के सामने जलील करता था समर्थ
NDTV के मुताबिक, ट्विशा के तीन अन्य दोस्तों नवरतन, प्रेरणा और पुरुषोत्तम ने आरोप लगाया कि समर्थ सिंह अक्सर दोस्तों के सामने ट्विशा का जलील करता था। नवरतन ने बताया, 'वे और उनका परिवार दोस्तों-रिश्तेदारों के सामने कहते थे कि ‘इसे कुछ नहीं आता, इसने क्या पढ़ाई की है।’
समर्थ ने तो सबके सामने उसे ‘गंवार’ तक कह डाला था।' गर्भपात के बाद दोनों के रिश्तों में कड़वाहट बढ़ गई। प्राची ने साफ किया कि गर्भपात का फैसला पति-पत्नी की आपसी सहमति से नहीं लिया गया था।
सास ने लगाए हैं गंभीर आरोप
ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह, जो रिटायर्ड जज हैं, ने ट्विशा की पर्सनैलिटी, परवरिश और व्यवहार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि ट्विशा ने अपनी मर्जी से गर्भपात करवाया और मानसिक इलाज करा रही थीं। प्राची ने इन बयानों को गुमराह करने वाला बताते हुए कहा कि सास के चरित्र पर कीचड़ उछालने के बाद ट्विशा ने जवाब में कहा था कि बच्चा किसी और का था।
खबरें और भी

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में छेड़छाड़
दोस्तों ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में ट्विशा की लंबाई 161 सेमी बताई गई, जबकि ट्विशा की हाईट 172 सेमी लंबी थीं।
क्या है रिवार की मांग?
ट्विशा के चचेरे भाई आशीष शर्मा ने कहा कि कोर्ट में पेश CCTV फुटेज को पुलिस को केस बनाने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए था, लेकिन सारे क्लिप आरोपियों के पास हैं। परिवार ने दहेज हत्या मामले में गिरिबाला सिंह को दी गई अंतरिम जमानत को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।