Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपका Whatsapp अकाउंट भी बंद हो गया? भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स को क्यों आई समस्या

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 11:57 PM (IST)

    Whatsapp ने अचानक कई यूजर्स के अकाउंट 24 घंटे की जांच के लिए ब्लॉक कर दिए, जिससे भारत सहित दुनियाभर के यूजर्स को परेशानी हुई। ...और पढ़ें

    Whatsapp ने अचानक कई अकाउंट 24 घंटे के लिए ब्लॉक किए

    Whatsapp ने अचानक कई अकाउंट 24 घंटे के लिए ब्लॉक किए

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टेंट मैसेजिंग एप Whatsapp ने सोमवार शाम को अचानक कई यूजर्स के अकाउंटों को जांच के लिए 24 घंटे की निगरानी में डाल दिया। एप के सभी फीचर्स और चैटिंग को ब्लॉक कर दिया गया।

    इस कदम से भारत समेत कई देशों के यूजर्स परेशान हो गए और इंटरनेट मीडिया पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। सोमवार रात करीब आठ बजे यूजर्स को Whatsapp पर यह दिक्कत आनी शुरू हुई।

    एप खोलने पर एक संदेश दिखाई दिया कि उनका अकाउंट जांच के दायरे में है और इसकी गतिविधियों एवं डिवाइस से संबंधित जानकारी की जांच की जा रही है। इसके साथ ही 24 घंटे के भीतर इस पर फैसला लेने की जानकारी भी दी गई।

    कई लोगों ने 'एक्स' पर अपनी नाराजगी जताई

    इसके अलावा एप में यूजर्स को जिम्मेदारी से इसका इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए और चोरी हुए फोन या अकाउंटों से जुड़ी जानकारी के विकल्प भी दिखाए गए। कई लोगों ने 'एक्स' पर अपनी नाराजगी जताई।

    एक यूजर्स ने कहा कि उसका अकाउंट बिना किसी कारण के बंद कर दिया गया है और अपील के बाद भी सिर्फ सामान्य संदेश ही दिख रहा है।

    एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि उसका काम पूरी तरह Whatsapp पर निर्भर है और बिना चेतावनी अकाउंट बंद होने से बड़ी समस्या पैदा हो गई है।

    Whatsapp के क्या कहा?

    इस संबंध में टिप्पणी के लिए संपर्क किए जाने पर Whatsapp के प्रवक्ता ने कहा- 'हम लगातार उन लोगों पर नजर रखते हैं जो हमारे एप का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं।

    यूजर्स की सुरक्षा के लिए ऐसे अकाउंटों पर कार्रवाई करते हैं। हालांकि, कभी-कभी हमसे गलती भी हो जाती है। ऐसे मामलों में हम उसे जल्द से जल्द सुधारने की कोशिश करते हैं ताकि लोग फिर से सामान्य रूप से चैट कर सकें।

    यह भी पढ़ें- क्या भारत में 18 से कम उम्र वालों के लिए बदलेगा WhatsApp? फीचर का स्क्रीनशॉट आया सामने

    खबरें और भी