Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं बी. सुदर्शन रेड्डी? जिन्हें I.N.D.I.A ने बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, जानिए 5 बड़ी बातें

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 02:30 PM (IST)

    9 सितंबर को होने वाला उपराष्ट्रपति पद का चुनाव दिलचस्प होगा। एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन को और विपक्षी गुट इंडी ने पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है जो दक्षिण भारत से हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर गठबंधन के नेताओं की बैठक में रेड्डी के नाम पर फैसला हुआ।

    Hero Image
    बी सुदर्शन रेड्डी बने विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 9 सितंबर को होने वाला उपराष्ट्रपति पद का चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं विपक्षी की ओर से इंडी गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम की घोषणा कर दी। खास बात यह है कि दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण भारत से नाता रखते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुदर्शन रेड्डी के नाम का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई बैठक में लिया गया, जहां गठबंधन के नेताओं ने संयुक्त उम्मीदवार उतारने पर चर्चा की। जस्टिस (रिटायर्ड) रेड्डी का चार दशकों का प्रतिष्ठित कानूनी करियर रहा है।

    जानिए सुदर्शन रेड्डी के बारे में पांच बड़ी बातें

    1. बी सुदर्शन रेड्डी का जन्म 8 जुलाई 1946 को मौजूदा तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के तत्कालीन इब्राहिमपटनम तालुका के अकुला मायलाराम गांव में एक किसान परिवार में हुआ था।
    2. उन्होंने 1971 में हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की और आंध्र प्रदेश बार काउंसिल में एक वकील के रूप में नामांकन कराया। इसके बाद आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में रिट और सिविल मामलों में प्रैक्टिस की।
    3. बी सुदर्शन रेड्डी ने 1988 से 1990 के बीच आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में सरकारी वकील के रूप में कार्य किया है और 1990 में कुछ समय के लिए केंद्र के अतिरिक्त स्थायी वकील के रूप में भी कार्य किया है। वह उस्मानिया विश्वविद्यालय के कानूनी सलाहकार और स्थायी वकील भी रहे।
    4. वह 1995 में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश बने। 2005 में उन्हें गुवाहाटी हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया। 2007 में वह सुप्रीम कोर्ट के जज बने और 2011 में रिटायर हुए।
    5. मार्च 2013 में जस्टिस रेड्डी (रिटायर्ड) गोवा के पहले लोकायुक्त बने। हालांकि, कुछ महीने बाद सितंबर में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया।

    ये भी पढ़ें: SC के पूर्व जज सुदर्शन रेड्डी होंगे विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, खरगे ने किया एलान