एअर इंडिया और इंडिगो विमानों के विंग्स आपस में टकराए, मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार, 3 फरवरी को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रनवे के पास टैक्सीवे पर एअर इंडिया और इंडिगो के द ...और पढ़ें

एअर इंडिया और इंडिगो विमानों के विंग्स आपस में टकराए (फोटो- एएनआई)
एएनआई, मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार, 3 फरवरी को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रनवे के पास टैक्सीवे पर एअर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों के पंख (विंगटिप्स) आपस में टकरा गए। गनीमत यह रही कि इस टक्कर में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।
कैसे हुई घटना?
जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2732, जो मुंबई से कोयंबटूर जाने के लिए उड़ान भरने की तैयारी में थी, टैक्सीवे पर इंतजार कर रही थी। उसी समय हैदराबाद से मुंबई पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी। इसी दौरान दोनों विमानों के पंखों के सिरे आपस में रगड़ गए, जिससे एअर इंडिया के विमान के विंगटिप को नुकसान पहुंचा है।
एयरलाइंस का आधिकारिक बयान
एअर इंडिया: प्रवक्ता ने पुष्टि की कि एहतियात के तौर पर विमान को तकनीकी जांच के लिए रोक दिया गया है। यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
इंडिगो: इंडिगो ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रोटोकॉल के तहत संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और विमान के रखरखाव की जांच की जा रही है।
जांच शुरू
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और संबंधित नियामक अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। यह टक्कर कैसे हुई और क्या इसमें कोई मानवीय चूक या सिग्नल की गलती थी, इसकी गहन जांच की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।