भीलवाड़ा में महिला पर धारदार हथियार से हमला, हालत नाजुक
भीलवाड़ा में एक युवक ने घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला किया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी महिला के साथ काम करता था। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर आरोपी को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन हमले का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। महिला की हालत नाजुक है।

महिला पर हमले के बाद हालत नाजुक। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भीलवाड़ा जिला मुख्यालय के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक ने घर में घुसकर महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला आशा कंवर (40) को परिजनों ने महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
महिला की नाबालिग बेटी ने बताया कि आरोपी नवीन (29), अजमेर निवासी, उनकी मां के साथ टाइल लगाने का काम करता था। रात करीब 3-4 बजे आरोपी अपने माता-पिता से विवाद करने लगा। सुबह 6 बजे जब महिला बीच-बचाव के लिए पहुंची, तो आरोपी ने सब्जी काटने के चाकू से उसके गले पर वार किया और कमरे का दरवाजा बंद कर अंदर बैठ गया।
पड़ोसियों ने किया बचाव
महिला की चीख सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। हमले के समय बेटी और महिला का बेटा भी घर पर मौजूद थे, जिन्होंने आरोपी को पकड़ने में मदद की। आरोपी की पहचान अजमेर निवासी नवीन के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटा रही है। हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।