Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंध्र प्रदेश में पत्थर खदान में विस्फोट, ओडिशा के 6 मजदूरों की मौत; 10 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 05:14 PM (IST)

    आंध्र प्रदेश के एक पत्थर खदान में रविवार को हुए विस्फोट में ओडिशा के 6 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 10 से अधिक घायल हो गए। मृतकों में गंजाम और गजपति जिले के निवासी शामिल हैं जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। विस्फोट वापटाला जिले के बालिकुरुमा इलाके में हुआ जहां ओडिशा के 18 मजदूर काम कर रहे थे।

    Hero Image
    ओडिशा के 6 मजदूरों की मौत। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। आंध्र प्रदेश की एक पत्थर खदान में रविवार पूर्वाह्न हुए एक विस्फोट में 6 ओडिशा के मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 10 से अधिक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

    मृतकों में से 4 ओडिशा के गंजाम और 2 गजपति जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के वापटाला जिले के बालिकुरुमा इलाके की एक पत्थर खदान में आज मजदूर काम कर रहे थे।

    इनमें से 18 मजदूर ओडिशा के थे। काम के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। घटनास्थल पर ही 6 मजदूरों की मौत हो गई।

    अन्य गंभीर रूप से घायलों को तुरंत बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में गंजाम जिले के दिगपहंडी क्षेत्र के 4 मजदूर और गजपति जिले के मोहना थाना क्षेत्र के 2 मजदूर शामिल हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।