भुवनेश्वर के सुपरमार्केट में 21 घंटे बाद आग पर काबू, बिना NOC चल रही थी बिल्डिंग
भुवनेश्वर के लिंगिपुर स्थित एक सुपरमार्केट में लगी भीषण आग पर दमकल विभाग ने 21 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। मंगलवार रात शुरू हुआ यह अभियान बु ...और पढ़ें

भुवनेश्वर के सुपरमार्केट में 21 घंटे बाद आग पर काबू
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। भुवनेश्वर लिंगिपुर इलाके में एक सुपरमार्केट में लगी भीषण आग पर लगभग 21 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने काबू पा लिया। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार रात से शुरू हुआ अग्निशमन अभियान बुधवार शाम करीब 4 बजे सफलतापूर्वक समाप्त हुआ, हालांकि इमारत के कुछ हिस्सों से देर शाम तक धुआं निकलता रहा।
डिप्टी फायर ऑफिसर नारायण दास ने बताया कि एहतियात के तौर पर इमारत को निगरानी में रखा गया है और जब तक धुआं पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता तथा परिसर को सुरक्षित घोषित नहीं कर दिया जाता, तब तक कम से कम एक दमकल दस्ता मौके पर तैनात रहेगा।
बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू
जानकारी के आग की भयावहता को देखते हुए बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोकने के लिए 60 से अधिक दमकलकर्मियों को तैनात किया गया, जिन्होंने रात भर और अगले दिन तक लगातार अभियान चलाया।
दमकलकर्मियों को आग बुझाने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित सुपरमार्केट के पास वैध नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) नहीं था। इसके अलावा, इमारत में केवल एक ही प्रवेश और निकास मार्ग था, जिससे अंदर पहुंचने में भारी परेशानी हुई। हालात को देखते हुए दमकलकर्मियों को दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा।
लापरवाही की जांच के लिए विस्तृत जांच
हालांकि इमारत में अग्निशामक प्रणाली लगी हुई थी, लेकिन उसके काम न करने की आशंका जताई जा रही है। नारायण दास ने कहा कि आग के वास्तविक कारणों का पता लगाने और सुरक्षा मानकों में हुई संभावित लापरवाही की जांच के लिए विस्तृत जांच कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर की सुपरमार्केट में भीषण आग, 40 दमकल गाड़ियां तैनात; रोबोटिक मॉनिटर की भी ली गई मदद
प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



-1772053359418_v.webp)
-1772044628149_v.webp)




कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।