Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha News: पुरी में बस के अंदर यात्रियों पर धारदार हथियार से हमला, 5 घायल; अस्पताल में भर्ती

    Updated: Tue, 07 Oct 2025 01:39 PM (IST)

    ओडिशा में एक चौंकाने वाली घटना में एक बस में एक युवक ने यात्रियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घटना पुरी जिले के कणास ब्लॉक में हुई जब बस हर्षपड़ा से सत्यबादी सुकला जा रही थी। हमलावर तपन भोई को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    Hero Image
    पुरी में बस के अंदर यात्रियों पर धारदार हथियार से हमला, 5 घायल; अस्पताल में भर्ती

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। एक चौंकाने वाली घटना में ओडिशा सरकार की (लक्ष्मी) बस के अंदर यात्रियों पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर देने की घटना सामने आई है। इस घटना में पांच यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसमें हमलावर युवक भी शामिल है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब बस हर्षपड़ा से सत्यबादी सुकला की ओर जा रही थी, जो पुरी जिले के कणास ब्लॉक में स्थित है। इसी दौरान एक युवक बस में जबरदस्ती घुस गया और यात्रियों पर तेज हथियार से हमला करने लगा। इससे बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई।

    हमले में पांच यात्री घायल हो गए। कुछ अन्य यात्रियों ने इस हमले का विरोध किया और हमलावर युवक को घेर लिया और जमकर पिटाई करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सभी यात्रियों को कणास कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) में भर्ती कराने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ने कहा है कि हमलावर का नाम तपन भोई है। वह धारदार हथियार के साथ बस में चढ़ा और अतर्कित रूप से यात्रियों पर हमला कर दिया है।। कहा जा रहा है बस में सवार यात्रियों में से कुछ यात्रियों के साथ हमलावर युवक की कुछ पुरानी दुश्मनी हो सकती है। फिलहाल हमले के पीछे का असली मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

    पुलिस ने कहा है कि बस मार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है, ताकि आगे किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

    गौरतलब है कि पुलिस ने जिले में अपराध और नशामुक्त माहौल बनाने के लिए हाल ही में ‘ऑपरेशन चक्र’ अभियान शुरू किया था। हालांकि, इस हिंसक घटना को इस विशेष अभियान के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।