Odisha Politics: जिला अध्यक्ष चयन के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक, सूची में शामिल इन नेताओं का नाम
कांग्रेस ने ओडिशा समेत चार राज्यों में संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इसके लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है जिसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंजूरी दी है। ओडिशा के लिए 35 पर्यवेक्षकों की सूची जारी की गई है। पार्टी का कहना है कि इससे संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत होगा।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत ओडिशा सहित चार राज्यों झारखंड, उत्तराखंड और पंजाब में जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नामों को मंजूरी दी है।
ओडिशा के लिए 35 पर्यवेक्षकों की सूची जारी की गई है। इनमें एन. रघुवीर रेड्डी, जी.सी. चंद्रशेखर, ई. तुकाराम, डीन कुरियाकोस, श्रेयस पटेल, शोभा ताई बचोब, डी.के. सुरेश, एस.ए. संपत कुमार, डॉ. श्रीवेल्ला प्रसाद, चेतन चौहान, गोपीनाथ पालनीयप्पन, मणिज चौहान, गणेश यादव और जे.डी. सीलम शामिल हैं।
इसके अलावा, शाइक मस्तान वली, शोभा ओझा, महेश शर्मा, चरण सिंह सापरा, ममता भूपेश, रिजवान अरसद, परमेश्वर नायक, सी.डी. मेयप्पन, सचिन नायक, संजय कपूर, जेट्टी कुसुम कुमार, रामलाल जाट, विमल शाह, एम. लिजु, चारुलता टोकीस, हसन मौलाना, अमित सिंह, राघवेंद्र सिंह, नीतिन कुम्बलकुर, इंद्रराज गुर्जर और डॉ. पलक वर्मा को शामिल किया गया है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, संगठन सृजन अभियान के तहत ये पर्यवेक्षक अपने-अपने जिलों में जाकर सदस्यों से चर्चा करेंगे और सहमति के आधार पर जिला अध्यक्षों का चयन किया जाएगा।
कांग्रेस का कहना है कि इस प्रक्रिया से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।