Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cyclone Montha: ओडिशा के लिए आज रात भारी, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 02:19 PM (IST)

    मौसम विभाग ने ओडिशा के लिए आज रात भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, क्योंकि चक्रवात 'मोथा' का खतरा मंडरा रहा है। तटीय क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है और मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन टीमों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

    Hero Image

     ओडिशा के लिए आज रात भारी बारिश का अलर्ट जारी

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। गंभीर चक्रवात ‘मोंथा’ धीरे-धीरे आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है और फिलहाल यह काकीनाडा से लगभग 270 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

    यह उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में 15–17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञ शरत साहू के अनुसार, यह तूफान मंगलवार की रात 9 बजे से 11 बजे के बीच काकीनाडा के पास भूमि स्पर्श (लैंडफॉल) करेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि चक्रवात के प्रभाव से तटीय क्षेत्रों में मौसम में पहले ही बदलाव देखा जा रहा है, जहां भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा में तूफान के अंदरूनी इलाकों की ओर बढ़ने के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

    साहू ने कहा कि जैसे-जैसे ‘मोंथा’ आगे बढ़ेगा, तटीय ओडिशा में वर्षा की तीव्रता घटेगी, जबकि आंतरिक जिलों में बढ़ेगी। बारिश की गतिविधि 29 अक्टूबर तक जारी रहने की संभावना है।

    उन्होंने आगे बताया कि जब यह चक्रवात तट पार कर विशाखापत्तनम के पास के पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करेगा, तो इसकी हवा की गति कमजोर पड़ जाएगी, लेकिन बारिश जारी रहेगी।

    मालकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, नवरंगपुर, कंधमाल, कालाहांडी और नुआपड़ा जैसे जिलों में 15–20 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे भूस्खलन और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- ओडिशा में ‘मोंथा’ चक्रवात का कहर: गजपति में मकान ढहा, 1 व्यक्ति घायल

    यह भी पढ़ें- Montha Cyclone: ओडिशा के तटीय इलाकों में हर साल आती है आफत, 'मोंथा' को लेकर प्रशासन के क्या हैं इंतजाम?

    यह भी पढ़ें- VIDEO: ओडिशा में दिखने लगा मोंंथा चक्रवात का असर, सागर में उठ रहीं बड़ी-बड़ी लहरें

    अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है क्योंकि यह तंत्र अंदरूनी इलाकों में आगे बढ़ते हुए प्रभावित जिलों में स्थानीय व्यवधान पैदा कर सकता है।