Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ओडिशा की पूर्व मंत्री पद्मिनी दियान विषाक्त भोजन खाने से अस्पताल में भर्ती, बहू की मृत्यु

    By SHESH NATH RAIEdited By: Nishant Bharti
    Updated: Tue, 28 Oct 2025 03:59 AM (IST)

    ओडिशा की पूर्व मंत्री पद्मिनी दियान अपने घर में बेहोश मिलीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके परिवार की तीन अन्य महिला सदस्य भी अचेत पाई गईं, जिनमें उनकी बहू पार्वती माझी शामिल थीं, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। प्रारंभिक रिपोर्टों में खाद्य विषाक्तता की आशंका जताई जा रही है, और मामले की जांच जारी है। पद्मिनी दियान बीजू जनता दल की वरिष्ठ नेता हैं और 2019 में मंत्री रह चुकी हैं।

    Hero Image

    पूर्व मंत्री पद्मिनी दियान विषाक्त भोजन खाने से अस्पताल में भर्ती

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। पूर्व मंत्री पद्मिनी दियान अपने आवास पर बेहोश पाई गईं, जिसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार शाम उनके परिवार की तीन महिला सदस्य अचेत अवस्था में मिली थी। इनमें से एक थीं — दियान की बहू पार्वती माझी। उपचार के दौरान पार्वती की मृत्यु हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिपोर्ट के अनुसार, जगदलपुर से लौटे परिजन जब घर पहुंचे तो उन्होंने पद्मिनी और अन्य तीन महिलाओं को बेहोश पाया। तुरंत सभी को कोटपाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जयपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

    निजी अस्पताल में रेफर किया

    पद्मिनी की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें विशाखापत्तनम के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है, जबकि अन्य दो महिलाओं का उपचार जयपुर के जिला अस्पताल में जारी है।

    परिवार की ओर से बीमारी के सटीक कारण की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्टों में इसे खाद्य विषाक्तता (फूड पॉइजनिंग) का मामला बताया जा रहा है। इस संबंध में जांच जारी है।

    उल्लेखनीय है कि बीजू जनता दल (बीजेडी) की वरिष्ठ नेत्री पद्मिनी दियान वर्ष 2019 में ओडिशा सरकार में बयनशिल्प, हस्ततंत्र और हस्तशिल्प मंत्री के रूप में कार्य कर चुकी हैं।