Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Politics: बीजू पटनायक खेल पुरस्कार का नाम बदलने पर बैकफुट पर माझी सरकार! विभाग ने वापस ली अधिसूचना

    Updated: Tue, 23 Jul 2024 11:42 AM (IST)

    मुख्यमंत्री मोहन माझी और खेल मंत्री की जानकारी के बिना जारी ही बीजू पटनायक खेल पुरस्कार का नाम बदलकर ओडिशा राज्य खेल पुरस्कार कर दिया गया। नाम बदलने की सियासत पर नवीन पटनायक और बीजद के तीखे हमलों के बाद माझी सरकार बैकफुट पर है। खेल विभाग ने फैसले पर यूटर्न लेते हुए ओडिशा राज्य खेल सम्मान को लेकर जारी दिशानिर्देश अधिसूचना को कानूनी रूप से वापस ले लिया है।

    Hero Image
    खेल पुरस्कार का नाम बदलने पर बैकफुट पर माझी सरकार। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री और खेल मंत्री की जानकारी के बिना जारी ''ओडिशा राज्य खेल सम्मान'' दिशानिर्देश अधिसूचना को राज्य खेल विभाग ने कानूनी रूप से वापस ले लिया है।

    पिछले 19 जुलाई को खेल पुरस्कार से बीजू पटनायक का नाम हटाकर बीजू पटनायक खेल सम्मान के बदले ओडिशा राज्य खेल सम्मान दिए जाने के संदर्भ में खेल विभाग की तरफ से दिशा निर्देश जारी किया गया था।

    खेल विभाग की नई अधिसूचना के अनुसार, विभाग द्वारा 5 जून, 2023 को जारी बीजू पटनायक खेल सम्मान दिशानिर्देश जारी रहेगा।

    खेल विभाग द्वारा 19 जुलाई 2024 को जारी अधिसूचना को वापस ले लिया गया है। 19 तारीख की अधिसूचना को वापस लेने के संबंध में विभागीय अधिकारी द्वारा निर्देश जारी कर सभी विभागों को सूचित कर दिया गया है।

    बीजद ने दर्ज कराई थी कड़ी आपत्ति

    गौरतलब है कि 'बीजू पटनायक खेल पुरस्कार' का नाम बदलकर 'ओडिशा राज्य खेल पुरस्कार' किये जाने पर विपक्षी बीजू जनता दल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

    माझी ने फैसले पर क्या कहा था?

    इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के यह कहने के बाद कि ऐसी कोई अधिसूचना उनकी जानकारी में नहीं आई है।

    मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि बीजू पटनायक खेल पुरस्कार का नाम बदलने की जानकारी मुझे मीडिया से मिली है।मुख्यमंत्री ने कहा था कि नाम परिवर्तन को लेकर कोई वैधानिक निर्णय नहीं लिया गया है।

    उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ओडिशा के वरपूत्रों को उचित सम्मान देती है। बीजूबाबू के लंबे दशकों के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया जाएगा। खेल पुरस्कार पहले की तरह जारी रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: Odisha News: माझी सरकार का यू टर्न! नहीं बदला जाएगा खेल पुरस्कार का नाम; मुख्यमंत्री ने खुद दिया रिएक्शन

    वीके पांडियन के बचाव में खुलकर सामने आये नवीन पटनायक, अमित शाह से मिलने का समय मांगने पर कही ये बात

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें