ओडिशा में हीटवेव जैसे हालात: 37.6 डिग्री पहुंचा झारसुगुड़ा का तापमान, 11 मार्च से और बढेगी तपिश
ओडिशा में 11 मार्च से गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा, तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी। पश्चिमी ओडिशा में टिटलागढ़ सहित कई जिलों में पारा 40 डिग्री तक पहु ...और पढ़ें

ओडिशा के तापमान होगा उछाल। सांकेतिक फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में 11 मार्च से गर्मी का असर तेज होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोत्तरी होगी। पश्चिम ओडिशा में गर्मी ज्यादा महसूस होगी और टिटलागढ़ का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 मार्च को टिटलागढ़ के साथ-साथ बलांगीर, भवानीपटना, सुवर्णपुर, संबलपुर, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, अनुगुल, बरगढ़ और नुआपड़ा जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इन इलाकों में दोपहर के समय तेज गर्म हवा चल सकती है।
तटीय इलाकों में भी बढ़ेगी तपिश
तटीय ओडिशा भी गर्मी से अछूता नहीं रहेगा। भुवनेश्वर और कटक समेत कई तटीय जिलों में तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। उधर, उत्तर ओडिशा के कुछ जिलों में कालबैशाखी का असर देखने को मिल सकता है।
10 मार्च को मयूरभंज, केंदुझर, बालेश्वर और भद्रक में भी कहीं-कहीं बज्रपात गिरने के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि इसके बाद अगले 7 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होगी।
रविवार को झारसुगुड़ा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां 37.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा टिटलागढ़ में 37, बलांगीर में 36.5, नयागढ़ में 36.2, भवानीपटना में 36.1 तथा सुंदरगढ़ और नुआपड़ा में 36 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।