Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha News: कलिंगा घाटी में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी; 1 महिला की मौत और कई घायल

    By SANTOSH KUMAR PANDEYEdited By: Piyush Pandey
    Updated: Fri, 07 Nov 2025 07:57 AM (IST)

    ओडिशा के कंधमाल जिले में कलिंगा घाटी के पास एक बस दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई और कई यात्री घायल हो गए। 'श्रीराम' बस बरगढ़ से बरहमपुर जा रही थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस घाटी में गिर गई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने घायलों को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। 

    Hero Image

    घटनास्थल पर जुटी दमकल और पुलिस की टीम। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, अनुगुल। ओडिशा के कंधमाल जिले की खतरनाक कलिंगा घाटी में शुक्रवार को तड़के 4:20 बजे एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्री बस 'श्रीराम' (OD 05F 0629) कल रात बरगढ़ से रवाना हुई थी और उसे सुबह तक बरहमपुर पहुंचना था। लेकिन बरहमपुर की ओर जाते समय बस सुबह 4:20 बजे कलिंगघाटी में धनारकोट के पहले एक मोड़ पर अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

    बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई और सड़क के दाहिने किनारे पर लगे सुरक्षा डिवाइडर से टकराकर घाटी में जा घुसी।

    बताया गया है कि दुर्घटना में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के समय बस में कुल 24 यात्री सवार थे। जबकि अन्य यात्री पहले ही अलग-अलग स्थानों पर उतर चुके थे।

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही घूमसर उदयगिरि पुलिस, दमकल वाहिनी और भंजनगर दमक्कल वाहिनी मौके पर पहुंचकर घायलों को बचाया तथा उन्हें त्वरित इलाज के लिये घुमसर उदयगिरि और भंजनगर स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज के लिए भर्ती कराया है। कुछ घायल यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

    घुमसर उदयगिरि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यात्री बस तेज गति से घाट की ओर आ रही थी, तभी एक तीखे मोड़ के कारण उसका नियंत्रण खो गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि कलिंगा घाटी क्षेत्र में सड़कें बेहद संकरी और खतरनाक हैं। पिछले कुछ महीनों में यहां कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।