Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा के कंधमाल में इनामी नक्सली अन्वेश की सरेंडर से पहले हत्या, 22 लाख रुपए का था इनामी

    By Radheshyam VermaEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Thu, 26 Feb 2026 02:00 AM (IST)

    कंधमाल जिले में इनामी नक्सली अन्वेश की सरेंडर से पहले हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक हरिश बी.सी. ने बताया कि अन्वेश अपनी टीम के साथ आत्मसमर्पण करना चाह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    दफनाए गए स्थान और मृतक नक्सली अन्वेश की फाइल फोटो

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, संबलपुर। हाल ही में कंधमाल जिला में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने के बाद अब एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है।

    कंधमाल जिला में सक्रिय केकेबीएन डिविजन के इनामी और कुख्यात नक्सली अन्वेश की हत्या कर उसका शव दारिंगबाड़ी थाना अंतर्गत ताराबाड़ी जंगल में दफना दिया गया था। मंगलवार के दिन अन्वेश का सड़ा गला शव मिलने के बाद बुधवार के दिन साइंटिफिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरु की।

    सरेंडर के पहले हत्या

    जिला पुलिस अधीक्षक हरिश बी.सी. ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अन्वेश अपनी टीम के दर्जन भर सदस्यों के साथ सरेंडर करना चाहता था, लेकिन सरेंडर से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। उसकी हत्या के पीछे केकेबीएन डिविजन के एरिया कमेटी मेंबर शुकरु का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है।

    शुकरु ने बीते 29 जनवरी 2026 को अन्वेश को मारकर जंगल में दफना दिया गया था। मंगलवार, 24 फरवरी के दिन अन्वेश के शव को ज़मीन से खोदकर निकाला गया और पोस्टमार्टम कराई  गई। इस बारे में दारिंगबाड़ी पुलिस स्टेशन में मर्डर केस दर्ज किया गया है।

    बताया गया है कि अन्वेश का घर छत्तीसगढ़ के बीजापुर में है। उसके सिर पर 22 लाख रुपये का इनाम था। कंधमाल SP ने बताया कि अन्वेश सरेंडर करना चाहता था और शुकरू ने उसे मार डाला।

    यह भी पढ़ें- चूहे पकड़ने के लिए लगाया था पिंजरा, फंस गया साढ़े चार फीट लंबा कोबरा; भुवनेश्वर में मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें- जातिवाद का क्रूर चेहरा, बेटियों की अंतरजातीय शादी के कारण पिता के शव को कंधा देने से मुकरा गांव

    women achievers
    women achievers

    बड़ी खबरें