Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा: शादी में मटन की जगह चिकन परोसने पर बवाल, 4 युवकों ने केटरिंग वाले को किया अधमरा

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 09:00 PM (GMT+05:30)

    बालेश्वर में एक शादी समारोह में मटन न मिलने से नाराज चार नाबालिगों ने कैटरिंग कर्मी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कर्मी ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. बालेश्वर शादी में मटन न मिलने पर हमला।

    2. चार नाबालिगों ने कैटरिंग कर्मी को घायल किया।

    3. पुलिस ने किशोरों को बाल सुधार गृह भेजा।

    जागरण संवाददाता, बालेश्वर। ओडिशा के बालेश्वर जिले में शादी की खुशियां उस समय दहशत में बदल गईं, जब मटन न परोसे जाने से नाराज चार नाबालिगों ने कैटरिंग कर्मी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

    गंभीर रूप से घायल कर्मी को पहले फकीर मोहन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने चारों आरोपित किशोरों को पकड़कर अंगुल के बाल सुधार गृह भेज दिया है।

    घटना रेमुना थाना क्षेत्र के अथांतर गांव में 24 जून की रात आयोजित एक विवाह समारोह की है। पुलिस के अनुसार, 16 से 17 वर्ष आयु के चार किशोर भोज में शामिल हुए थे।

    उन्हें चिकन करी परोसी गई, जबकि वे मटन की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर कैटरिंग कर्मी से कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई।

    धारदार हथियार से हमला 

    आरोप है कि गुस्साए किशोरों ने पास में मौजूद धारदार हथियार उठाकर कैटरिंग कर्मी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल कर्मी लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। विवाह समारोह में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

    डॉक्टरों के अनुसार, घायल के शरीर पर गहरे घाव हैं और उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए उसे कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है।

    मामला रविवार को सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की। चारों आरोपित नाबालिगों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें अनुगुल स्थित राजकीय बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

    खबरें और भी

    महज मटन न मिलने जैसी मामूली बात पर इस तरह की हिंसा ने सामाजिक संवेदनशीलता और युवाओं में बढ़ती आक्रामकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक साधारण विवाद का जानलेवा हमले में बदल जाना चिंता का विषय माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- ओडिशा के सिमलीपाल टाइगर रिजर्व से आई खुशखबरी, 4 नन्हे शावकों के साथ घूमती दिखी बाघिन 'जीनत'