भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों पर लगाया ब्रेक, यात्रा का प्लान बनाने से पहले देख लें लिस्ट
भारतीय रेल वॉल्टेयर मंडल में तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है कुछ को बीच में ही रोक दिया गया है और कुछ के समय में बदलाव किया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर और विशाखापट्टनम-कोरापुट पैसेंजर प्रमुख हैं। गुंटूर-रायगढ़ा एक्सप्रेस को विजयनगरम में ही रोक दिया जाएगा और वंदे भारत एक्सप्रेस भी देरी से चलेंगी।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। भारतीय रेल ने वॉल्टेयर मंडल के पार्वतीपुरम–सितानगरम–बोबिली–डोंकिनावलसा खंड में तीसरी लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन-इंटरलॉक कार्य शुरू किए हैं। इस कारण बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट-टर्मिनेट, शॉर्ट-ओरिजिनेट और रि-शेड्यूल किया गया है।
ट्रेनों की रद्दीकरण सूची
- ट्रेन संख्या 58528 विशाखापट्टनम–रायपुर पैसेंजर, जो विशाखापट्टनम से रवाना होती है, 19.08.2025 से 27.08.2025 तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 58527 रायपुर–विशाखापट्टनम पैसेंजर, जो रायपुर से रवाना होती है, 20.08.2025 से 28.08.2025 तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 58538 विशाखापट्टनम–कोरापुट पैसेंजर, जो विशाखापट्टनम से रवाना होती है, 19.08.2025 से 27.08.2025 तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 58537 कोरापुट–विशाखापट्टनम पैसेंजर, जो कोरापुट से रवाना होती है, 20.08.2025 से 28.08.2025 तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 58504 विशाखापट्टनम–भवानीपटना पैसेंजर, जो विशाखापट्टनम से रवाना होती है, 27.08.2025 तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 58503 भवानीपटना–विशाखापट्टनम पैसेंजर, जो भवानीपटना से रवाना होती है 20.08.2025 से 28.08.2025 तक रद्द रहेगी।
- ट्रेनों का शॉर्ट-टर्मिनेशन/शॉर्ट-ओरिजिनेशन
- गाड़ी संख्या 17243 गुंटूर–रायगढ़ा एक्सप्रेस, जो गुंटूर से 19.08.2025 से 26.08.2025 तक रवाना होती है, वह विजयनगरम पर शॉर्ट-टर्मिनेट होगी।
- गाड़ी संख्या 17244 रायगढ़ा–गुंटूर एक्सप्रेस 20.08.2025 से 27.08.2025 तक रायगढ़ा के बजाय विजयनगरम से प्रस्थान करेगी।
ट्रेनों का पुनर्निर्धारण
- गाड़ी संख्या 20829 दुर्ग–विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस, जो दुर्ग से 22.08.2025 से 27.08.2025 तक चलेगी, वह अपने निर्धारित समय 05:45 बजे के स्थान पर 08:45 बजे (3 घंटे बाद) प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 20830 विशाखापट्टनम–दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस, जो विशाखापट्टनम से 22.08.2025 से 27.08.2025 तक चलेगी, वह अपने निर्धारित समय 14:50 बजे के स्थान पर 17:20 बजे (2 घंटे 30 मिनट बाद) प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 20810 नांदेड़–संबलपुर नागावली एक्सप्रेस, जो नांदेड़ से 19.08.2025 को चलेगी, वह अपने निर्धारित समय 16:30 बजे के स्थान पर 20:30 बजे (4 घंटे बाद) प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 12807 विशाखापट्टनम–निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस, जो विशाखापट्टनम से 20.08.2025, 21.08.2025, 23.08.2025, 24.08.2025 और 26.08.2025 को चलेगी, वह अपने निर्धारित समय 09:20 बजे के स्थान पर 14:20 बजे (5 घंटे बाद) प्रस्थान करेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।