अक्षय और विक्की को फ्रीस्टाइल में स्वर्ण, महिला खिलाड़ियों ने भी दिलाई स्वर्णिम सफलता
भारत ने डा नैंग, वियतनाम में अंडर-23 कुश्ती एशियाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। अक्षय टी धेरे, विक्की, मुस्कान, तपस्या, भाग्यश्री और पुलकित ने ...और पढ़ें
-1779726303793_m.webp)
अक्षय और विक्की ने दिखाया दम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, डा नैंग (वियतनाम): भारत ने अंडर-23 कुश्ती एशियाई चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा, जिसमें फ्रीस्टाइल पहलवान अक्षय टी धेरे और विक्की ने सोमवार को स्वर्ण पदक जीते।
अक्षय ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में कजाखस्तान के येलेमान अमंगेलदी को 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विक्की ने जल्द ही भारतीय खेमे की खुशी दोगुनी कर दी जब उन्होंने 97 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान के शेरजोद पोयोनोव के विरुद्ध 7-5 की रोमांचक जीत दर्ज कर शीर्ष स्थान हासिल किया।
मुस्कान ने जीता खिताब
मुस्कान ने महिला 53 किग्रा वर्ग के फाइनल में वियतनाम की थी माई लिन्ह गुएन के विरुद्ध 6-2 से आसान जीत दर्ज कर खिताब जीता। तपस्या ने 57 किग्रा वर्ग में पूरी तरह से दबदबा बनाया और कजखस्तान की अल्टीन शागायेवा के विरुद्ध 4-0 की बढ़त बनाने के बाद ‘बाय फाल’ (पटखनी देकर) से जीत दर्ज करके स्वर्ण पदक जीता।
भाग्यश्री ने भी जीता स्वर्ण पदक
भाग्यश्री एच फेंड ने 62 किग्रा वर्ग में भारत की झोली में एक और स्वर्ण डाला। उन्होंने खिताबी मुकाबले में किर्गिस्तान की टिनिस डुबेक को 4-0 से हराया जबकि पुलकित (65 किग्रा) ने किर्गिस्तान की टिनिस डुबेक और मंगोलिया की नारखाजिद न्यामसुरेन के विरुद्ध क्रमशः 4-0 और 4-1 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक जीतने का सिलसिला जारी रखा। अमृता शशिकांत पुजारी ने 72 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। उन्हें मंगोलिया की ओडगेरेल एडेन ओचिर के हाथों 2-4 से करीबी हार का सामना करना पड़ा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।